6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेल की दुनिया में बनारस के इस खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चुनेंगे देश की टीम

पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबालर मुश्ताक अली चुनेंगे एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम।

2 min read
Google source verification
मुश्ताक अली

मुश्ताक अली

वाराणसी. खेल की दुनिया में बनारस के होनहार फुटबालर मुश्ताक अली को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यह पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबालर अब एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया के लिए खिलाड़ियों का चयन करेगा। बता दें कि भातीय फुटबाल को इनकी देन ही थी जिसके चलते इन्हें अर्जुन अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। अब यह देश के होनहार खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय मुकाम तक पहुंचाने और भारतीय फुटबाल को दुनिया के नक्शे में स्थापित करने में अपना योगदान देंगे।

राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर खेल के लिए मिल चुका है अर्जुन अवार्ड

अर्जुन अवार्डी बनारस के मुश्ताक अली इस दफा सितंबर में आगरा में होने वाले 46वें एशियन स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता के लिए टीम इंडिया का चयन करेंगे। मुश्ताक के चयनकर्ता बनने से बनारस के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई है ऐसा होता भी क्यों नहीं भला, बहुत दिनों बाद फुटबाल को लेकर एक अच्छी खबर जो आई है। इस बनारस के बेनिया मैदान में फुटबाल की बारीकियां सीखने वाले मुश्ताक अब नेशनल सलेक्टर बन गए हैं। बता दें कि स्कूली फुटबाल का इनसे बेहतर अनुभव किसी और खिलाड़ी को शायद ही हो। इन्होंने स्कूली फुटबाल से ही अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी जो आगे चल कर इन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक ले गई।

ऑल यूपी सॉकर कन्फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं मुश्ताक


यहां यह भी बता दें कि मुश्ताक फिलहाल भारत पेट्रोलियम में कार्यरत हैं। ऑल यूपी सॉकर कन्फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं। यह संस्था स्कूली स्तर और ग्रामीण क्षेत्र में फुटबाल के स्तर के उन्नयन के लिए लगी है। स्कूली बच्चों में फुटबाल के प्रति लगन पैदा करने से लेकर उनके स्किल को तराशने तक का जिम्मा मुश्ताक की निगरानी में भली भांति पूरा हो रहा है।

छोटे बच्चों में स्किल डेवलमेंट है जरूरी ताकि बुनियाद हो मजबूत


बनारस के फुटलबालरों और अन्य खिलाड़ियों में मुश्ताक भाई के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी का कहना है कि विदेशों में जिस तरह से फुटबाल के प्रति युवाओं में जोश व जुनून होता है ठीक उसी तरह से भारत के युवाओं में देखना चाहता हूं। इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहा हूं। पत्रिका से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि आगामी 20 से 30 सितंबर तक आगरा में होने वाली एशियन स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता के लिए टीम चुनी जानी है। उसके लिए मुझे एक चयनकर्ता बनाया गया है। वैसे मैं पहले से ही छोटे बच्चों को फुटबाल की बारीकियां सिखा कर उनके स्किल डेवलपमेंट में लगा हूं। दरअसल फुटबाल हो या अन्य कोई खेल अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी तैयार करने के लिए छोटी उम्म्र से ही खिलाड़ियों को संबंधित खेल कौशल की बारीकियां बतानी जरूरी होती है। मेरा यह कार्य नेशल कोच सकलदीप जी को पसंद आया होगा इसीलिए उन्होंने मुझे यह मौका दिया है। अब रोनो कटिया पूर्व इंडियन प्लेयर व अन्य साथियों के साथ मिल कर टीम चुनी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में किए गए खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन होता है। उसी ट्रालय यहां कानपुर में होना है। उसके लिए शुक्रवार को हीकानपुर पहुंचा हूं। अब