
सीएम योगी की चेतावनी के बाद भी अब तक नहीं हई गर्लफ्रेंड के कहने पर खूनी खेल, खेलने वाले आरोपी की गिरफ्तारी
वाराणसी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को कैंटोमेंट एरिया स्थित जेएचवी मॉल में बुधवार को गर्लफ्रेंड के कहने पर खूनी खेल, खेलने वाले मुख्य आरोपी आलोक उपाध्याय को गिरफ्तार करने में वाराणसी पुलिस अबतक नाकाम रही है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को चेतावनी देते हुए जल्द सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने को कहा था। तब एसएसपी ने सीएम योगी को फायरिंग और हत्या की साजिश में शामिल एक आरोपी मॉल के कर्मचारी रोहित के गिरफ्तारी के बाबत जानकार देते हुए कहा था की अन्य आरोपरियों की तलाश में छापे मारी की जा रही है। जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दे कि इस फायरिंग में दो लोगों की मौत समेत दो लोग घायल हो गए थे। जिसेक बाद से पूरे शहर में हड़कंम मच गया था।
गिरफ्तारी के लिए बारह टीमें गठित , नहीं लगा सुराग
बता दें कि जेएचवी मॉल में हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी आलोक उपाध्याय और दोनों शूटर की गिरफ्तारी के बाबत बारह टीमें गठित की गई है। क्राइम ब्रांच, एसटीएफ, वाराणसी पुलिस ने वाराणसी समेत चंदौली, सोनभद्र, बलिया, गाजीपुर, मऊ और मुख्य आरोपी के गृह जनपद बिहार के भभुआ में ताबड़ तोड़ छापेमारी की थी। बावजूद इसके अब तक मुख्य आरोपी आलोक उपाध्याय और उसके साथी ऋषभ सिंह व कुंदन सिंह का कोई सुराग नहीं लगा। जो वाराणसी पुलिस के दावों की हकीकत को बया कर रहा है।
जेएचवी मॉल में बुधवार को हुई फायरिगं में दो की मौत और दो लोग हुए थे घायल
कैंट थाना क्षेत्र के अति सुक्षित माने जाने वाले कैंटोमेंट एरिया में स्थित जेएचवी मॉल में बुधवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे पिस्टल लेकर घुसे बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। इस घटना में दो लोगो की मौत और दो लोगो घायल हो गए थे। यह देश के किसी मॉल में फायरिंग की अब तक की पहली घटना थी। फियरिंग के बाद जहां लोगों दहशत में आ गए थे वहीं आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे।
पुलिस के अनुसार घटना को आलोक उपाध्याय ने दो शूटरों की मदद से अंजाम दिया था। आलोक मॉल में स्थित प्यूमा शो-रूम में कार्यरत प्रशांत मिश्रा को शूटर संग अपनी गर्लफ्रेंड की बहन के साथ बदसलूकी और जॉब से निकलवाने का बदला लेने गया था। मॉल कर्मचारी रोहित की मदद से तीनों पहले मॉल के अन्दर गए। फिर एक युवक प्यूमा शोरुम में घुसा और दो बाहर ही रहे। शो-रूम में घुसे युवक ने कर्मचारियों से पहले प्रशांत के बारे में पूछा और फिर पिस्टल निकालकर धमकाते हुए प्रशांत को समझाने की बात कही। इसी दौरान शो-रूम मैनेजर ने युवक को पकड़ लिया। छीनाझपटी में पिस्टल नीचे गिर गई और कर्मचारियों ने उसे घेर लिया। यह देख बाहर खड़े दोनों युवक अन्दर घुसे और साथी को छुड़ाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग करने के बाद फरार हो गए। फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। बता दे कि रोहित आलोक का रूम पार्टन था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
Updated on:
04 Nov 2018 06:26 pm
Published on:
04 Nov 2018 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
