11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुत्र की दीर्घायु और मंगल कामना के लिए माताओं ने रखा जीवित्पुत्रिका का कठिन व्रत, देखें तस्वीरे

बाबा विश्वनाथ की नगरी में मंगलवार को पुत्र की दीर्घायु और मंगल कामना के लिए माताओं ने निराजल और निराआहार रहकर जीवित्पुत्रिका का कठिन व्रत रखा।
less than 1 minute read
Google source verification
ईश्वरगंगी पोखरे पर उमड़ी व्रती महिलाओं की भारी भीड़

ईश्वरगंगी पोखरे पर उमड़ी व्रती महिलाओं की भारी भीड़

वाराणसी. बाबा विश्वनाथ की नगरी में मंगलवार को पुत्र की दीर्घायु और मंगल कामना के लिए माताओं ने निराजल और निराआहार रहकर जीवित्पुत्रिका का कठिन व्रत रखा। पूरे दिन निर्जला रह माताओं ने गंगा घाटों और सरोवर कुण्ड पर गाजे-बाजे के साथ पूजन सामग्रियों को लेकर विभिन्न समूहों में पहुंची।

गंगा घाटों व सरोवर कुण्डों पर विधि विधान से भगवान जीमूतवाहन की कथा का श्रवण कर पूजा की थाली या पात्र में रखे सोने या चांदी के जिउतिया को महिलाओं ने धारण किया। इस दौरान जिन महिलाओं के जितने पुत्र रहे उन्होंने उतनी संख्या में जिउतिया को धारण किया। व्रती महिलाओं ने प्रसाद रूपी धागे का बना हुआ जिउतिया अपने-अपने बच्चों के गले में पहनाया और उन्हें तिलक लगाया। इस पर्व पर ईश्वरगंगी तालाब, लक्ष्मी कुंड, डीरेका सूर्य सरोवर पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ पूजन-अर्चन के लिए जुटी रही।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग