5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉक डाउन में काशी विश्वनाथ मंदिर ने मदद के लिए खोला ख़ज़ाना

25 मार्च से ही रोज़ाना गरीबों को खिलाया जा रहा है खाना। पीएम केयर्स और मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दिया धन।

less than 1 minute read
Google source verification
Kashi Vishwanath Mandir

Kashi Vishwanath Mandir

वाराणसी. कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए लॉक डाउन में काशी विश्वनाथ मंदिर ने भी मदद के लिये अपने ख़ज़ाने का मुंह खोल दिया। चाहे गरीबों को भोजन कराने का मामला हो या फिर कोरोना से जंग में सहभागिता करना। काशी विश्वनाथ मंदिर मदद के लिये आगे आया। पीएम केयर्स फ़ंड और मुख्यमंत्री राहत कोष में धनराशि भी दी।

इसे भी पढ़ें

8 अप्रैल से नहीं खुलेंगे काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर, करना होगा थोड़ा और इन्तज़ार

25 मार्च को लॉक डाउन लगा तो मंदिर प्रशासन की ओर से गरीबों को भोजन वितरित किया जाने लगा। 2000 लोगों को भोजन कराया जाने लगा। ये संख्या 2500 रोज़ाना तक पहुंच गई। लॉक डाउन में छूट के बाद भी अब तक रोज़ाना 800 से 1000 लोगों को भोजन कराया जा रहा है। इसके अलावा पीएम केयर्स फ़ंड और मुख्यमंत्री राहत कोष में 11-11 लाख रुपये भी दिये।

इसे भी पढ़ें

बारात आने से पहले पहुंच गया प्रेमी, मंडप से दुल्हन को लेकर हुआ फरार