27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारात आने से पहले पहुंच गया प्रेमी, मंडप से दुल्हन को लेकर हुआ फरार

पिता ने युवक समेत दो के ख़िलाफ़ पुलिस को दी तहरीर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 6 Jun 2020, 5:52 PM IST

दुल्हन

Bride

वाराणसी. घर में ज़ोर शोर से शादी की तैयारियां चल रही थी। कुछ ही घंटों में बारात आने वाली थी, लेकिन उसके ठीक पहले दुल्हन का प्रेमी अपने दोस्त के साथ वहां आ धमका। वह दुल्हन को बाइक पर ले कर जाने लगा। लड़की के पिता ने जब इसका विरोध किया तो तो प्रेमी ने असलहा निकाल कर उन्हें डरा दिया, जिसके चलते उन्हें अपने पैर वापस खींचना पड़ा। प्रेमी अपने दोस्त की मदद से दुल्हन को शादी से पहले ही बाइक पर लेकर फरार हो गया। इस मामले में दुल्हन के पिता ने इलाहाबाद निवासी एक युवक समेत दो के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।

वाराणसी के लोहता स्थित केराकतपुर गांव में एक युवती की शुक्रवार को शादी थी। लॉक डाउन के चलते शादी दिन में ही रखी गई थी। दोपहर के समय बारात आने वाली थी। शादी की रस्में निभाई जा रही थीं कि इसी दौरान सुबह 9 से 9.30 बजे के बीच दुल्हन बनी लड़की का बॉयफ्रेंड अपने दोस्त के साथ आ धमका। उसने मोबाइल पर फोन कर के लड़की को गांव के पंचायत भवन के बाहर मिलने को कहा। प्रेमी का फोन आते ही वह उससे मिलने निकल गई। लेकिन पिता को शक हुआ तो वह भी पीछे-पीछे गए। पिता ने दुल्हन बनी बेटी को प्रेमी से मिलते देखा तो बेहद नाराज हुए, लेकिन युवक ने असलहा निकाल लिया और पिता को धमकाते हुए लड़की को अपने साथ लेकर चला गया। बारात आने से पहले हुई घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह अपने सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। दुल्हन के पिता की ओर से इलाहाबाद के एक रिश्तेदार और एक अज्ञात के खिलाफ बेटी के अपहरण और जान से मारने की तहरीर दी है। वह, पुलिस के अनुसार युवती के अपनी मर्जी से युवकों के साथ जाने की गांव वाले कह रहे हैं।