16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटों की आत्मा को मिले शांति, तमिलनाडु की महिला ने विश्वनाथ मंदिर को दान दिए 3 करोड़, बच्चों और पति की हो चुकी है मौत

Vishwanath Temple receives a donation of ₹3 crore: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में एक महिला ने 3 करोड़ रुपए का दान दिया है। बताया जा रहा है कि महिला तमिलनाडु की रहने वाली है और उनके पति और बेटों की पहले ही मौत हो चुकी है।
2 min read
Google source verification
Shree kashi vishwanath

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (फाइल फोटो)

Shree Kashi Vishwanath Temple: वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में एक महिला ने 3 करोड़ रुपए का दान दिया है। बताया जा रहा है कि महिला तमिलनाडु की रहने वाली है और उनके पति और बेटों की पहले ही मौत हो चुकी है। इसी वजह से महिला ने यह दान दिया है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को दो करोड़ रुपए और अन्न क्षेत्र के नाम पर महिला ने एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा है। बता दें कि काशी विश्वनाथ मंदिर को सबसे अधिक अंबानी परिवार ने ढाई करोड़ रुपए का दान दिया था, लेकिन महिला ने 3 करोड़ रुपए दान देकर सबसे बड़े दानदाताओं की सूची में अपना नाम दर्ज कर लिया है।

ईमेल के जरिए साधा संपर्क

जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु की महिला ने वाराणसी के मंडलायुक्त एस राजलिंगम को ईमेल के जरिए मंदिर को दान देने की सूचना दी थी। महिला ने बताया था कि वह इस मामले में मंडलायुक्त से मिलना चाहती है। इसके बाद महिला से संपर्क साधा गया। वहीं, 80 साल की बताई जा रही इस महिला ने अपना नाम गुप्त रखने की अधिकारियों से गुजारिश की थी। अधिकारियों के मुताबिक, महिला अपने मैनेजर के साथ मंडलायुक्त से मिलने आई और 12 जुलाई को उन्हें 3 करोड़ रुपए का दो चेक सौंप दिया।

बताया जा रहा है कि महिला ने चेक सौंपने के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन भी किया। इसके साथ ही 25-25 हजार रुपए के पांच चेक भी दिए और गुजारिश की है कि प्रत्येक साल रुद्राभिषेक करने के दौरान इस धनराशि का उपयोग किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि महिला ने अपने दो बेटों की आत्मा की शांति के लिए यह दान राशि काशी विश्वनाथ मंदिर को दी है। वहीं, महिला अब तक के दानदाताओं में सबसे अधिक दान की राशि सौंपने वाली पहली दानदाता बन गई है।

किसने क्या दिया दान

बता दें कि विश्वनाथ धाम को कारोबारी मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने 2023 में 1.51 करोड़ रुपए का दान दिया था। इसके साथ ही उनके बेटे आकाश अंबानी ने भी मंदिर को एक करोड़ रुपए का दान दिया है। विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर बनने के बाद 2022 में दक्षिण भारत के एक भक्त ने 60 किलोग्राम सोना दान किया था। इसी से बाबा विश्वनाथ के शिखर के बाकी हिस्सों और गर्भगृह में स्वर्ण लगाया गया है। इससे पूर्व 1835 में पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह ने मंदिर के स्वर्ण कलश के लिए एक टन सोने का दान किया था।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग