काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ही स्पर्श दर्शन पर रोक लगाई गई थी, जिसे अब आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया। मंदिर प्रशासन ने इस दौरान आरती का समय भी जारी किया है। साथ ही, सोमवार और पूर्णिमा को होने वाली आरती के समय में बदलाव रहेगा।