
Rashifal
वाराणसी. जीवन में हर किसी को अपने आने वाले समय को जानने की इच्छा रहती है। यदि आप यह जानना चाहते हैं कि वर्ष 2019 में आपका आर्थिक जीवन कैसा रहेगा? या धन से जुड़े मामलों में आपको इस वर्ष किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और उन चुनौतियों से निपटने के लिए क्या उपाय होंगे? तो यह फलादेश 2019 आपके लिए कारगर साबित होगा। तो हम आपको बताते हैं कि आने वाला साल 2019 आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि- साल की शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत तो रहेगी परंतु इस समय आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी। साल के मध्य (जून-जुलाई) में आपका क़ारोबार गति पकड़ेगा जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा। प्रेम जीवन कोई ख़ास बदलाव नहीं आएगा। सेहत को लेकर अगर छोटे-मोटे तनाव को छोड़ दिया जाए तो आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। आपकी नौकरी में पदोन्नति की संभावना है।
वृषभ राशि-इस वर्ष आप अपने करियर को लेकर अधिक गंभीर नज़र आएंगे और करियर में अपना मुकाम पाने के लिए जीतोड़ मेहनत भी करेंगे। आर्थिक जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा। अप्रैल के मध्य से मई के मध्य तक आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जून में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। आपका स्वास्थ्य जीवन 2019 में थोड़ा कमज़ोर रह सकता है।
मिथुन राशि-इस वर्ष आपको आर्थिक जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए-नए आइडिया आपके आर्थिक लाभ को बढ़ाने में मदद करेंगे। यह साल आपके करियर के लिए अच्छा हो सकता है। इस वर्ष आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। परंतु साल के प्रारंभ यानी जनवरी में आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। 2019 आपके करियर के लिए सामान्य रहने का संकेत दे रहा है। हालांकि यदि आप कड़ी मेहनत करते हैं तो यह साल आपके करियर के लिए अच्छा हो सकता है।
कर्क राशि- 2019 के अनुसार आर्थिक मामलों और करियर के लिए यह साल कर्क राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। हालांकि स्वास्थ्य के मोर्चे पर सावधान रहने की जरुरत होगी। क्योंकि इस साल आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। मार्च, अप्रैल और मई के महीने धन से जुड़े मामलों के लिए शानदार रहने वाले हैं। इस दौरान आमदनी बढ़ने और धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन हानि भी हो सकती है इसलिए फरवरी से लेकर मार्च के शुरुआती सप्ताह तक धन व पूंजी निवेश संबंधित योजनाएं संभलकर बनाएं।
सिंह राशि-साल की शुरुआत में आपको करियर क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जनवरी को छोड़ दिया जाए तो फरवरी-मार्च और अप्रैल में आपको धन हानि हो सकती है। इस वर्ष आपका प्रेम जीवन चुनौतीपूर्ण लग रहा है, लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इस वर्ष आपका स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहेगा। साल के शुरुआती महीनों में आपको सर्दी-जुकाम की शिकायत रह सकती है।
कन्या राशि-2019 के अनुसार इस वर्ष आपके स्वास्थ्य जीवन में उतार चढ़ाव की परिस्थितियां आएंगी। इस साल आपको स्वास्थ्य जीवन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। जनवरी-फरवरी और मार्च में आपको विभिन्न स्रोतों से आमदनी प्राप्त होगी, परंतु इस समय आपके ख़र्चों में भी वृद्धि की संभावना है। नौकरी/व्यवसाय के कारण आपको घर से दूर भी जाना पड़ सकता है।
तुला राशि- आपको अपने करियर बहुत ही बढ़िया परिणाम मिलेंगे। मार्च के बाद आपके नए विचार आपको सफल परिणाम दिलाने में सफल रहेंगे। इस समय कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। इस वर्ष किसी के साथ नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। लव पार्टनर के साथ आपका बढ़िया तालमेल दिखेगा। इस समय घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। इस साल आपका स्वास्थ्य जीवन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आर्थिक जीवन के लिए मिलाजुला रह सकता है। वहीं प्रेम जीवन के लिए यह साल उत्तम रहेगा।
वृश्चिक राशि- 2019 राशिफल के अनुसार आपके स्वास्थ्य जीवन पर नज़र डालें तो इस वर्ष आपको सेहत के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की ज़रुरत है। आप अपनी फिटनेस की समस्या से जूझ सकते हैं। फ़रवरी- मार्च का महीना आपकी सेहत के लिए थोड़ा नाजुक रह सकता है। वहीं करियर पर नज़र डालें तो आपको इसमें बहुत ही बढ़िया परिणाम मिल सकते हैं। अपने करियर में आपको सफलता मिलेगी और आपके सामने कई सुनहरे अवसर आएंगे।
धनु राशि- 2019 यह बताता है कि इस साल के शुरुआती माह में आपको स्वास्थ्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है। यात्रा के दौरान आपको थकान महसूस हो सकती है। इस वर्ष सावधानी से वाहन चलाएं। करियर की दृष्टि से यह साल आपके लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। इस वर्ष आपको अपने करियर में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको आपकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। इस समय नौकरी में आपका प्रमोशन हो सकता है अथवा आपकी सैलरी बढ़ सकती है। वहीं आर्थिक क्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। माता-पिताजी को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी तकलीफ़ हो सकती है।
मकर राशि-2019 के अनुसार यह आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य कारणों से आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है जबकि आमदनी की बात करें तो इसमें वृद्धि की संभावना कम है। हालांकि आपको अंतर्राष्ट्रीय संबंधों से आर्थिक मुनाफ़ा होने की प्रबल संभावना है। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन अथवा आपको कंपनी की ओर से प्रोत्साहन प्राप्त होगा। अक्टूबर माह भी आपके लिए कई ख़ुशखबरी लेकर आएगा। व्यापार में आपकी उन्नति होगी। अपने प्रेम जीवन को ख़ूब इंज्वॉय करेंगे।
कुम्भ राशि-2019 के अनुसार इस साल आपका स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहेगा। इस साल आपके करियर को ऊंचाई मिलेगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपका आर्थिक जीवन शानदार रहेगा। इस वर्ष आपको आर्थिक लाभ के योग हैं। मार्च के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा। आमदनी के कई सारे स्रोत होंगे और आप अपने आर्थिक पक्ष को लेकर ख़ुश भी दिखाई देंगे। इस वर्ष आपका प्रेम जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा। साल की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। मार्च तक आपको प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि- 2019 में आपकी सेहत ठीक रहेगी। लेकिन फिर भी आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहना होगा। इस वर्ष आपका करियर ऊंचाई की बुलंदियों को भी छू सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको एक नई पहचान मिलेगी। आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इस वर्ष अपने आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़े सावधान रहें। इस वर्ष आप अपने प्रेम जीवन को लेकर थोड़े भ्रम की स्थिति में रह सकते हैं। अपनी रिलेशनशिप को लेकर आपके मन में किसी प्रकार की शंका रहेगी।
Published on:
05 Oct 2018 10:42 am
