6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
तो इसलिए सुबह से जारी है बारिश का दौर
Play video

तो इसलिए सुबह से जारी है बारिश का दौर

हवा चलने संग हो रही वर्षा से मौसम हुआ सुहावना, जानिए कब तक बनारस में सक्रिय रहेगा मानसून
Google source verification

वाराणसी. सुबह से ही वर्षा का दौर जारी है। थोड़ी देर बारिश के बाद मौसम खुल जा रहा है और फिर बादल छाने के बाद वर्षा शुरू हो जा रही है। हवा चलने के साथ बारिश होने से मौसम सुहावना हो चुका है। गुरुवार को सुबह से ही मौसम में जो तरावट आयी है वह रात तक जारी रही।
यह भी पढ़े:-गंगा के घटाव पर आने से मिली राहत, लोगों का पालायन जारी

बनारस में बहुत कम ही झमाझम बारिश हुई है। हल्की बारिश के रुप में ही अधिकतर बरसात हुई है। गुरुवार को सुबह से ही मौसम में परिवर्तन दिखायी पड़ रहा था। आसमान में बादल छाये हुए थे और हल्की बूंदाबांदी भी हो रही थी। सुबह 10 बजे कुछ क्षेत्रों में थोड़ी देर के लिए तेज बारिश हुई। जबकि कही जगहों पर बूंदाबांदी तक की मौसम सिमटा रहा। दोपहर १२ बजे के बाद से थोड़ी देर के लिए तेज बारिश का कई दौर आया। इसके बाद धूप भी निकली और फिर मौसम ने पलटी मारी। बारिश का यह क्रम अभी जारी रहने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-बुलेट सवार बदमाशों ने ट्रक चालक को गोली मार कर की 56 हजार की लूट

सितम्बर के अंतिम सप्ताह तक वापस होगा मानसून
मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक डीप डिप्रेशन बना हुआ है जो उत्तर पश्चिम की तरफ खिसक रहा है जिसके चलते ही बनारस में बारिश हो रही है। अगले २४ घंटे तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। डीप डिप्रेशन के चलते ही बारिश होने के साथ हवा भी चल रही है। भारत में सितम्बर में मानसून की वापसी का समय होता है। जम्मू कश्मीर से मानसून की वापसी शुरू होती है। आमतौर पर बनारस से सितम्बर के अंतिम सप्ताह में मानसून की वापसी होती है। इसके पहले तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कभी तेज धूप निकलेगी तो कभी बारिश होगी। अनुमान है कि इस बार बनारस में सामान्य बारिश होने का आंकड़ा आयेगा।
यह भी पढ़े:-कही आपका रूमाल तो नहीं बना रहा बीमार

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश