
Monsoon
वाराणसी. पूर्वांचल में मानसून का आंकड़ा सामान्य रह सकता है। पूर्वांचल में दो अगस्त से माइनस 16 प्रतिशत ही कम वर्षा हुई है। आसमान में बादल छाये हुए हैं जिससे बारिश होने की संभावना बनी है। आईएमडी ने अगस्त व सितम्बर में बारिश का प्रतिशत ठीक होने का पूर्वानुमान लगा कर किसानों को बड़ी राहत दी है।
यह भी पढ़े:-10 दिवसीय करपात्र प्राकट्योत्सव 5 से, सीएम योगी भी कर सकते हैं शिरकत
पिछले एक सप्ताह से बारिश पूर्वांचल पर मेहरबान रही है। बनारस शहर की बात छोड़ दी जाये तो आस-पास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई है जिससे धान की फसल लगाये किसानों को बड़ राहत मिली हुई है। शनिवार को मौसम में थोड़ा परिवर्तन हुआ है। दिन में कुछ देर के लिए धूप निकली थी लेकिन फिर से आसमान में बादल छा गये हैं। उमस में वृद्धि होने से बारिश होने की संभावना बनी हुई थी लेकिन देर शाम तक बारिश नहीं हुई। इसके चलते मौसम में परिवर्तन की उम्मीद होने लगी थी लेकिन ऐसा नहीं है। अभी कुछ दिनों तक बारिश का क्रम चलता रहेगा। हल्की या तेज बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़े:-आसान नहीं होगा बीजेपी का टिकट लेना, ऐसे दिखानी होगी ताकत
अगस्त व सितम्बर में भी बादल दे सकते हैं साथ
धान की रोपाई हो चुकी है और अच्छी पैदावार के लिए अगस्त व सितम्बर में अच्छी बारिश होना बहुत जरूरी है। आईएमडी ने अगस्त व सितम्बर को लांग टर्म में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया हुआ है जिससे धान की अच्छी पैदावार होने की संभावना बनी हुई है। भारतीय खेती पूर्ण रुप से मानसून पर आश्रित रहती है। सामान्य बारिश होने से अच्छी पैदावार होती है जिसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। पहाड़ों पर बारिश होने का असर गंगा व वरुणा नदी पर दिखायी पड़ रहा है। दोनों ही नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे वहां नदी के पास रहने वाले लोगों का पलायन शुरू हो गया है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार को झटका, फिर डूबा वरुणा कॉरीडोर का निर्माणाधीन हिस्सा
जानिए क्या कहा मौसम वैज्ञानिक ने
मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने कहा कि सात अगस्त तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। रविवार को भी बारिश हो सकती है और 6 व 7 जुलाई को झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने सामान्य मानसून रहने के संकेत दिये हैं। पूर्वांचल में दो अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार 16 प्रतिशत कम बारिश हुई है जिसे सामान्य माना जा सकता है। अगस्त व सितम्बर में भी बारिश का क्रम जारी रह सकता है, जिससे किसानों को बड़ा फायदा होगा।
यह भी पढ़े:-VVIP दौरों में पुलिस की कार्यप्रणाली से तबाह हो रहा बनारस का पर्यटन
Published on:
4 Aug 2018, 9:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.