13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुगर के बुजुर्ग मरीज को हुआ कोरोना वायरस, इलाके को किया सील, दिल्ली तक होगी छानबीन

- शुगर के मरीज बुजुर्ग को कोरोना वायरस - पूरे इलाके को किया गया सील

2 min read
Google source verification
शुगर के मरीज बुजुर्ग को हुआ कोरोना वायरस, इलाके को किया सील, दिल्ली तक होगी छानबीन

शुगर के मरीज बुजुर्ग को हुआ कोरोना वायरस, इलाके को किया सील, दिल्ली तक होगी छानबीन

वाराणसी. जिले में एक और बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ही अब यहां कोरोना संक्रमित की संख्या 15 पहुंच गई है। सिगरा के रहने वाले इस बुजुर्ग को बीएचयू के अस्पताल में आईसोलेट किया गया है। बुजुर्ग शुगर के मरीज हैं जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। तबियत में सुधार न हो लाने के कारण इन्हें बीएचयू भेजा गया। जहां जांच के बाद रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है।

दिल्ली गए थे इलाज के लिए

व्यवसाय से जुड़े 75 वर्षीय बुजुर्ग अपना स्वास्थ जांच कराने के लिए मार्च के दूसरे सप्ताह में दिल्ली गए थे। इधर कुछ दिनों से इन्हें सांस लेने में तकलीफ के साथ ही बुखार भी रहा। जिसके बाद इनका इलाज एक निजी अस्पताल में शुरू कराया गया था। बुजुर्ग के कोरोना संक्रमित होने की खबर के बाद उनके इलाके पितरकुंडा को सील कर दिया गया है।

दिल्ली तक होगी छानबीन

बुजुर्ग की उम्र अधिक होने का कारण इनमें कोरोना संक्रमण अधिक प्रभावी होने की स्थिति है। बुजुर्ग से उनके संपर्क में आए लोगों को लेकर पूछताछ हो रही है। प्रशासन प्रयास कर रहा है कि दिल्ली तक इनसे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी लेकर अगर वो सम्पर्क में रहे हैं तो जांच हो। वहीं जिस अस्पताल में बुजुर्ग का इलाज कराया जा रहा था। उसके सीटी स्कैन करने वाले लैब के कर्मियों की भी जांच होगी।

बता दें की बनारस में दो दिन में ही दो हॉटस्पॉट हो गए हैं। नक्कीघाट और फिर पितरकुंडा के साथ ही अब यहां छह हॉटस्पॉट हो गए है। जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 15 हो गई है। जिसमें दो स्वस्थ हो चुके हैं तो गंगापुर निवासी एक बुजुर्ग ने कोरोना से जान भी गंवाई है।

ये भी पढ़ें: सरकार ने किया निशुल्क राशन का एलान, लेने गए मां बेटे तो कोटेदार ने बंधक बनाकर पीटा, मुकदमा दर्ज

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग