ओमप्रकाश राजभर के महागठबंधन में यह दल हो सकते हैं शामिल
ओमप्रकाश राजभर के महागठबंधन में अपना दल कृष्णा गुट का नाम सबसे पहले आता है। जुलाई में अपना दल कृष्णा गुट ने रैली की थी। रैली में शामिल होने के लिए ओमप्रकाश राजभर ने हामी भर दी थी लेकिन सपा व बसपा के नेता के आने की जानकारी मिलते ही उन्होंने रैली में जाने से मना कर दिया था। ओमप्रकाश राजभर के महागठबंधन में अपना दल कृष्णा गुट के अलावा बाबू सिंह कुशवाहा, विश्वामित्र पाल, जय प्रकाश निषाद, शिव शंकर चौहान, प्रेमचन्द्र प्रजापति आदि नेता शामिल हो सकते हैं अभी इन नेताओं ने ओमप्रकाश राजभर के महागठबंधन को लेकर अधिकृत रुप से कुछ नहीं कहा है लेकिन सुभासपा के नेता इनसे वार्ता करने में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़े:-चुनाव लडऩे से पहले ही अमित शाह ने मानी यूपी की इन छह सीटों पर हार!