PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्टूबर 2024 को पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी कर दी थी। इसके जरिए 9.40 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई थी। ऐसे में कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे नहीं आए हैं। यूपी के वाराणसी जिले के 71 हजार 504 किसान अब भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।