वाराणसी में महिला अस्पताल में मैट्रन पुष्पा देवी और वैक्सिनेटर रानी कुंवर श्रीवास्तव, जिला अस्पताल में सीएमएस डा. वी शुक्ला, एसएलटी रमेश चंद्र, सफाई कर्मी अप्सरी बेगम, सीएचसी हाथी पर एएनएम श्रृंखला चौहान वर्चुअल संवाद में शामिल हुए। पीएम ने सभी का अभिनंदन किया। पीएम ने कहा कि कोरोना वायरस की तैयारियों और अमलीजामा पहनाने के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।