गोमती नगर विस्तार स्थित सीएमएस के सभागार में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शमिल होकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह, उमंग बता रहा है कि उत्तर प्रदेश का भविष्य आगे भी उज्जवल है। क्योंकि राजनीति में विचारों की पूंजी लेकर जो आगे बढ़ता है, वह सफल होता है। भाजपा विचारों, सिद्धांतों को लेकर आज तक चल रही है, इसलिए लद्दाख से लेकर केरल तक और पश्चिम से लेकर पूरब तक भाजपा का डंका बज रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अब बूथ स्तर पर स्थिति और मजबूत करने की जरूरत है। क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता।