
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, पुलिस कमिश्नर ने लिया क्राइम मीटिंग
वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कैंप कार्यालय पर अगस्त महीने के अपराधों पर समीक्षा बैठक की। क्राइम मीटिंग में सबसे ज्यादा महिला अपराध के मामले सामने आए। पुलिस कमिश्नर ने महिला अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महिला अपराध के विरुद्ध शून्य सहनशीलता रखें। गुमशुदगी विशेषकर नाबालिगों की गुमशुदगी में तत्काल FIR पंजीकृत की जाए, इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल ने सभी DCP, ACP व थाना प्रभारियों की बैठक में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया। जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण हेतु IGRS पोर्टल, तहसील व थाना दिवस पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण और थाना प्रभारी जांच रिपोर्ट की संस्तुति अनिवार्य करें।
ऑपरेशन चक्रव्यूह व रात्रि चेकिंग में थानों की 20% फोर्स और त्रिस्तरीय निगरानी व्यवस्था लागू करने को कहा गया। यातायात प्रबंधन के तहत वेंडिंग जोन का शीघ्र निर्धारण, सड़कों पर वेंडिंग जोन न बनाने, निर्माण कार्य से यातायात बाधित न होने देने तथा अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
साइबर अपराध नियंत्रण में NCRP शिकायतों का शीघ्र निस्तारण, POS सिम कार्ड की समीक्षा व फर्जी कार्ड रद्द करने, साइबर स्लेवरी व विदेशी धन प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, बैंकों को कड़ी KYC-जांच व संदिग्ध खातों पर निगरानी, होल्ड धनराशि पर अग्रिम कार्यवाही तथा सभी कर्मियों द्वारा शीघ्र साइट्रेन कोर्स पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा पर चर्चा की
Published on:
02 Sept 2025 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
