15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस कमिश्नर की कारवाई से महकमे में हड़कंप, 16 पुलिसकर्मी सस्पेंड…इस लापरवाही पर भड़के थे CP

वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने लापरवाही पर एक सिरे से 16 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। CP के इस कारवाई से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

वाराणसी में पुलिस विभाग में बड़ी कारवाई हुई है। इसमें 16 पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने चेकिंग में गायब मिले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। CP ने सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जांच में इनकी मौजूदगी निर्धारित चौकी-चौराहों प्वाइंट पर थी लेकिन जांच के दौरान नहीं मिले। निलंबित होने वालों में 11 दरोगा, 3 दीवान और 2 सिपाहियों को हैं।

यह भी पढ़ें: एक दरोगा, कई गुनाह: रसूखदार नेता का रिश्तेदार बताकर चलाता था रौब, SSP ने दो और पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

CP की कारवाई में नपे 16 पुलिसकर्मी

इसमें शिवपुर के दरोगा प्रवीण सचान, कैंट थाने का दरोगा आलोक कुमार, उप निरीक्षक अजय त्यागी, विश्वास चौहान, योगेन्द्र नाथ मिश्रा , आकाश सिंह चन्द्रेश प्रसाद अमृत राज, किशन सोनी, सैंकी प्रसाद मनीष कुमार चौधरी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया। सिपाहियों में शामिल कैंट थाने पर तैनात अखिलेश यादव, राम कुमार सिंह, मनीष श्रीवास्तव, रामचन्द्र, मनीष कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया है। सीपी के आदेश पर इन सभी 16 कर्मचारियों के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है।

शहर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने का दिए निर्देश

CP वाराणसी मोहित अग्रवाल ने निर्देश दिया कि उन्होंने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बाजार, माल, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबन्ध करते हुए नियमित फुट पेट्रोलिंग की जाये। आवश्यकतानुसार सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों का उपयोग कर निगरानी करने के लिए कहा। बाजारों में रात में गश्त को प्रभावी बनाना व चोरी की घटनाओं रोकना का निर्देश दिया। जनसुनवाई की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के लिए नागरिकों के शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया।