
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की कथीत आत्महत्या का मामला मामला गहराता जा रहा है। एक्ट्रेस की फोन के जांच में आखिरी कॉल और मैसेज समर को किया गया था। आकांक्षा की मौत के बाद से ही भोजपुरी गायक का फोन बंद आ रहा है। उसे पकड़ने के लिए UP पुलिस आज बिहार के लिए रवाना हो गई है। वहीं, आकांक्षा की मां मधु दुबे ने अपनी बेटी की हत्या का शक समर सिंह पर लगाया है।
समर सिंह से जुड़ रहे हत्या के तार
आकांक्षा दुबे के कथीत तौर पर आत्महत्या के मामले में गायक समर सिंह पुलिस जांच के दायरे में हैं। आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। आकांक्षा की मौत से पहले उनके मोबाइल में भोजपुरी गायक समर सिंह के मैसेज पुलिस को मिले हैं। अंतिम काल में भी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के नंबर मिले हैं।
बिहार गई UP पुलिस
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की कथीत आत्महत्या और उनकी मां मधु दुबे के गायक समर सिंह पर आरोप लगाने के बाद आज UP पुलिस उनसे पुछताछ के लिए बिहार गई है। बता दें कि समर सिंह और आकांक्षा दुबे लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। एक्ट्रेस की मौत के बाद से ही समर का फोन बंद है, इसके साथ ही उनके परिवार व करीबियों के मोबाइल को भी पुलिस ट्रैक कर रही है। ताकि गायक और उसके भाई की लोकेशन मिल सके।
समर सिंह का UP के नेताओं से अच्छी पकड़
भोजपुरी गायक समर सिंह का UP की एक राजनैतिक पार्टी के कई बड़े नेताओं के साथ अच्छे रिश्ते है। वह कई बार उनके लिए गाना गा चुका है। वह इस कथित आत्महत्या में खुद को बचाने के लिए इन नेताओं की मदद चाहता है। बता दें कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने मरने से पहले रात करीब 2.30 बजे इंस्टाग्राम लाइव किया था। अपने लाइव वीडियो में वह रो रही थीं। अब एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि, उन्होंने लाइव वीडियो के बाद ही सुसाइड किया।
Published on:
28 Mar 2023 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
