18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सत्यदेव यादव की मिली लाश, निर्मम ढंग से की गयी हत्या

मौत के राज खंगलाने में जुटी पुलिस, फूलपुर थाना में अज्ञात लोग के खिलाफ मुकदमा दर्ज

2 min read
Google source verification
Murder

Murder

वाराणसी. मुर्दी गांव निवासी किसान सत्यदेव यादव (45) की लाश घर से 500 मीटर की दूरी पर मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लाश की स्थिति देख कर संभावना जतायी गयी है कि मौत से पहले सत्यदेव को काफी प्रताडि़त किया गया होगा। पुलिस ने आशनाई एंव अन्य विवाद को ध्यान में रख कर अपनी जांच शुरू कर दी है। खुलासे के लिए तीन टीम को लगाया गया है। मृतक के मोबाइल का कॉल डिटेल भी खंगाला जा रहा है।
यह भी पढ़े:-बनारस में व्यवसायी के यहां पर पड़ा सीबीआई छापा, मचा हड़कंप

चोलापुर थाना के मुर्दी गांव निवासी सत्यदेव यादव खेती करने के साथ ब्याज पर भी पैसा बांटने का काम करते थे। सोमवार की रात को सत्यदेव अपने घर से वापस निकला तो फिर वापस नहीं आया। दूसरे दिन भानपुर गांव स्थित एक खेत में उसकी लाश मिली। लाश को देख कर पता चला कि सत्यदेव की निर्ममता से हत्या की गयी है। सत्यदेव के मुंह से खून बह रहा था। उसके सिर, हाथ और पैर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। दोनों पैर पर करंट से झुलसाने के निशान भी थे। हत्यारों ने सत्यदेव का प्राइवेट पार्ट भी काटने का प्रयास किया था। शव मिलने की सूचना पर मौके पर एसपीआरए एमपी सिंह व अन्य अधिकारी पहुंच गये थे। पुलिस की माने तो सत्यदेव की हत्या करने से पहले उसे काफी प्रताडि़त किया गया था। हत्या कही और करके शव को यहां पर फेंकने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। हत्यारों का सुराग लगाने के लिए मौके पर डॉग स्कवॉड व फोरेंसिंक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया था लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस को सत्यदेव के करीबियों पर शक है और फूलपुर पुलिस ने जल्द ही इस मामले के खुलासे का दावा किया है।
यह भी पढ़े:-अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने से पहले पुलिस अलर्ट मोड पर, पुलिसकर्मियों को मिली दंगा नियंत्रण की ट्रेनिंग