25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dev Diwali 2019 से पहले एडीजी व कमिश्रर ने गंगा घाट की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

आईजी व एसएसपी भी रहे मौजूद, लाखों की भीड़ को नियंत्रित करने के तरीकों पर दिया गया विशेष जोर

2 min read
Google source verification
Police Officer

Police Officer

वाराणसी. देव दीपावाली के पहले काशी के घाट की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी है। जिला व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सोमवार की दोपहर को गंगा घाट पहुंचे। वहां की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही बोट से भी भ्रमण करके वहा की व्यवस्था देखी। वरिष्ठ अधिकारियों ने अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। 12 नवम्बर को होने वाली देव दिवाली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने खास सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। बताते चले कि देव दिवाली देखते राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के भी आने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-Dev Diwali 2019-काशी के घाट पर उतरेगी आकाशगंगा, जलेंगे 11 लाख दीपक

IMAGE CREDIT: Patrika

एडीजी जोन बृजभूषण, कमिश्रर दीपक अग्रवाल, आईजी रेंज विजय सिंह मीना व एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली है। अधिकारियों ने जाना कि किस तरफ से भीड़ आयेगी और उसे कैसे नियंत्रित रखा जायेगा। शाम को नौका संचालन के समय गंगा में सुरक्षा के लिए क्या व्यवस्था की गयी है। इसकी भी जानकारी ली। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। देव दीपावली देखने आने वालों को भी किसी प्रकार की परेशान न हो।
यह भी पढ़े:-dev deepawali 2019 के लिए घाट पर बिछेगी रेड कार्पेट, तैनात होंगे मजिस्ट्रेट

ड्रोन से भी रखी जायेगी घाट पर नजर
पुलिस प्रशासन ने देव दीपावली को देखते हुए खास सुरक्षा के इंतजाम किये हैं। गंगा घाट से लेकर वहां तक जाने वाली गलियों में पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं। सादे वर्दी में भी पुलिस लोगों पर नजर रखेगी। गंगा घाट पर ड्रोन से निगहबानी के साथ ही पानी में एनडीआरएफ व जल पुलिस भी तैनात की गयी है। राज्यपाल के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।
यह भी पढ़े:-शिवपाल यादव के इस बयान से सपा में मचेगी खलबली, बताया किस दल के साथ मिल कर लडऩा चाहते चुनाव