1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dev Deepawali 2019 के लिए घाट पर बिछेगी रेड कार्पेट, तैनात होंगे मजिस्ट्रेट

सुरक्षा का रहेगा सख्त बंदोबस्त, जिला प्रशासन ने तेज की तैयारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 9 Nov 2019, 4:37 PM IST

Dev Deepawali 2019

Dev Deepawali 2019

वाराणसी. देव दीपावली के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। खिड़किया घाट पर रेड कार्पेट बिछायी जायेगी। साथ ही राजघाट से अस्सी घाट तक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। घाट पर जाने वाली गलियों में भी पिकेट ड्यूटी लगेगी। इससे एक घाट पर अधिक भीड़ नहीं हो पायेगी।
यह भी पढ़े:-शिवपाल यादव के इस बयान से सपा में मचेगी खलबली, बताया किस दल के साथ मिल कर लडऩा चाहते चुनाव

बनारस में इस बार देव दीपावली 12 नवम्बर को मनायी जायेगी। अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद स्थिति सामान्य रही है इसके चलते पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सास ली है और अब सबकी निगाहे देव दीपावली पर लग गयी है। गंगा घाट पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली जायेगी। जिला प्रशासन ने पहले ही निर्देश जारी किया है कि बिना सुरक्षा उपकरणों के कोई नाव गंगा में नहीं चलायी जायेगी। पुलिस प्रशास ने भी देव दिवाली को लेकर खास तैयारी की है। घाट के आस-पास रहने के होटल व लॉज में रहने वाले लोगों का ब्यौरा जुटाने के लिए औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त भारी संख्या में पुलिस बल व सादे वर्दी में भी पुलिकर्मियों की गंगा घाट पर तैनाती की जायेगी।
यह भी पढ़े:-अयोध्या फैसले के बाद भी पुलिस बरत रही विशेष सतर्कता, अधिकारी कर रहे लगातार भ्रमण

बनाये जायेंगे अस्थायी पार्किंग स्थल, भीड़ प्रबंधन पर रहेगा विशेष जोर
देव दीपावली के दिन लाखों लोगों की भीड़ काशी के गंगा घाट पर उतरती है। ऐसे में जिला प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती भीड़ प्रबंधन होती है। एडीएम सिटी विनय सिंह ने बताया कि लाखों लोगों की भीड़ होती है इसलिए भीड़ प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण है। ट्रैफिक व्यवस्था ठीक रखने के लिए अस्थायी पाॢकंग स्थल बनाये जायेंगी। मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी जनता को दी जायेगी। गंगा घाट जाने वाली गलियों में भी पिकेट ड्यूटी लगायी जायेगी। एक घाट पर अधिक भीड़ हो जाने पर लोगों को दूसरे घाट की तरफ मोड दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि देव दीपावली के पहले ही सारी तैयारी हो जायेगी।
यह भी पढ़े:-dev deepawali देखने के लिए नहीं कराया होटल बुक तो बढ़ेगी परेशानी