1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या फैसले के बाद भी पुलिस बरत रही विशेष सतर्कता, अधिकारी कर रहे लगातार भ्रमण

लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की हो रही अपील, बनारस ने फिर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 9 Nov 2019, 2:06 PM IST

Banaras Police

Banaras Police

वाराणसी. अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिला व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार शहर का भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। बनारस के लोग भी गंगा-जुमनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए एक-दूसरे से खुशी से मिल रहे हैं। पुलिस लगातार लोगों से अफवाह नहीं फैलाने व शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील कर रही है।
यह भी पढ़े:-Dev Deepawali देखने के लिए नहीं कराया होटल बुक तो बढ़ेगी परेशानी

बीती रात से ही शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने से पहले ही पुलिस प्रशासन का सजग था। निर्णय आने के बाद प्रशासन ने अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है। अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ के जवान भी शहर की सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए हैं। एडीजी रेंज बृजभूषण, कमिश्रर दीपक अग्रवाल, आईजी रेंज विजय सिंह मीणा, डीएम कौशल राज शर्मा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी खुद सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा संभाले हुए हैं। संवेदनशील स्थानों पर जाकर स्थानीय लोगों से मिल कर वहा की स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। अधिकारियों ने काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया है।
यह भी पढ़े:-इस दिन से बजेगी शहनाई, खरमास के पहले विवाह के हैं इतने मुहूर्त

सोशल मीडिया पर भी निगहबानी, किसी तरह की अफवाह नहीं फैलाने की अपील
पुलिस प्रशासन लोगों से अफवाह नहीं फैलाने की अपील करने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। पुलिस ने निर्णय आने के पहले ही पीस कमेटी की बैठक कर सभी को बता दिया था कि किसी को भी शांति व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा। पुलिस प्रशासन की मेहनत का असर दिखायी दे रहा है। पुलिस प्रशासन को स्थानीय लोगों का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है।
यह भी पढ़े:-दीक्षा को मिस फ्रेशर व आयुष को मिस्टर फ्रेशर का ताज