
IIT BHU दुष्कर्म के आरोपियों का बीएचयू कैम्पस में लगा पोस्टर
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में आईआईटी बीएचयू की बीटेक की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म से हड़कंप मच गया था। लगातार प्रदर्शन के बाद वाराणसी पुलिस ने 60 दिन में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया, पर इस गिरफ्तारी के बाद वाराणसी और प्रदेश की सियासत गर्म है, क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स और विपक्ष का आरोप है कि पकड़े गए तीनों आरोपी भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारी हैं। इसे लेकर आज कांग्रेस ने जहां प्रधानमंत्री संसदीय क्षेत्र कार्यालय पर प्रदर्शन किया और बाबा के बुलडोजर से उनका घर गिराने की मांग की वहीं बीएचयू कैंपस में एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया जिसमें लिखा है कि 'IIT-BHU में छात्रा से गैंगरेप की कोशिश करने वाले निकले भाजपा के रसूखदार पदाधिकारी।' इस पोस्टर के बाद एक बार फिर सियासी गर्मी बढ़ गई है। हालांकि पुलिस ने आज तक यह पुष्ट नहीं किया है कि पकड़े गए आरोपी वहीं हैं जो भाजपा के पदाधिकारी हैं।
बीएचयू में चिपकाया पोस्टर
आईआईटी बीएचयू की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में लगातर विपक्ष भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगा रहा है। इसी बीच काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुछ स्थानों पर मंगलवार की सुबह एक पोस्टर चिपका हुआ मिला। इस पोस्टर में बीएचयू कैंपस में गर्मी बढ़ा दी है। इस पोस्टर में आईआईटी बीएचयू मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों की फोटो भाजपा के बड़े नेताओं के साथ छापकर लिखा गया है कि 'IIT-BHU में छात्रा से गैंगरेप की कोशिश करने वाले निकले भाजपा के रसूखदार पदाधिकारी', नरेंद्र मोदी, स्मृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ और जेपी नड्डा के करीबी हैं तीनों आरोपी। आरोपियों को बचाती रही भाजपा सरकार।'
विज्ञान संस्थान के बाहर और कई दुकानों पर चिपका पोस्टर
यह पोस्टर जिसमें आरोपियों की तस्वीर साझा की गई है और उनका संबंध भाजपा के कद्दावर नेताओं से दिखाया गया है। इसे विज्ञान संस्थान के गेट एक बाहर और कई दुकानों पर चिपकाया गया है। यह पोस्टर किसने चिपकाए हैं, फिलहाल इसकी जानकारी इस पोस्टर में नहीं दी गई है। वहीं ये पोस्टर पूरे कैम्पस में चर्चा के विषय बने हुए हैं।
Published on:
02 Jan 2024 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
