
chandra Grahan 2019
वाराणसी. इस 17 जुलाई 2019 को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। लेकिन चंद्र ग्रहण का सूतक एक दिन पहले यानि मंगलवार को लग जाएगा। आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण आषाढ़ के शुक्ल पूर्णिमा को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में लग रहा है। चंद्र ग्रहण लगने का समय 16 जुलाई की मध्यरात्रि 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा जो कि करीब 3 घंटे तक रहेगा ग्रहण चाहे कोई भी हो इससे गर्भवती महिलाओं के सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि चंद्रग्रहण में गर्भवती महिलाओं को क्या-क्या नहीं करना चाहिए।
16 जुलाई को लग जाएगा चंद्र ग्रहण का सूतक
दो जुलाई को लगने वाला सूर्य ग्रहण चिली अर्जेटीना में दिखेगा। वहीं 17 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा। खास बात यह भी है कि चंद्र ग्रहण का सूतक 16 जुलाई 2019 से लग जाएगा। इसके बाद 16 जुलाई को आधी रात से आंशिक चंद्र ग्रहण लग जाएगा।
चंद्र ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलती
1. चंद्र ग्रहण पर गर्भवती महिला को चाकू, कैंची या किसी भी धारदार चीज से कुछ काटना नहीं चाहिए। इससे बच्चे की सेहत पर असर पड़ता है। कभी-कभी इस वजह से बच्चे का शरीर पर कटने का निशान आ जाता है।
2. ऐसे में गर्भवती महिलाओं को सिलाई भी करना नहीं चाहिए। इससे गर्भ में पल रहा बच्चा शारीरीक रूप से पीड़ित हो सकता है।
3. किसी भी गर्भवती महिला को चंद्र ग्रहण के समय भोजन पकाना और खाना नहीं चाहिए।
4. किसी भी तरह ग्रहण की किरणें अपने गर्भ पर न पड़ने दें नहीं तो आपका गर्भ नष्ट हो सकता है।
5. चंद्र ग्रहण के समय किसी भी गर्भवती महिला को संजना और संवरना नहीं चाहिए।
6. चंद्र ग्रहण के समय किसी भी महिला को कोई भी घरेलू काम नहीं करना चाहिए।
7. किसी भी गर्भवती महिला को चंद्र ग्रहण को खुली आखों से नहीं देखना चाहिए नहीं तो इसका असर आपके होने वाले बच्चे पर पड़ सकता है।
8. चंद्र ग्रहण के समय जितना हो अपने ईष्ट का ध्यान करना चाहिए।
9. चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी गर्भवती महिला को सोना नहीं चाहिए।
10. चंद्र ग्रहण के खत्म होने पर गर्भवती महिला को एक बार स्नान अवश्य करना चाहिए।
Published on:
27 Jun 2019 10:22 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
