
Varanasi News
Varanasi News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को काशी आ कर लौट चुके हैं दूसरे दौरे की चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 5 नवंबर को एक बार फिर काशी आएंगे। यहां वो फुलवरिया फोर लेन सहित 12 परियोजनाओं को काशी को समर्पित करेंगे। इसके अलावा काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में भी शामिल होंगे। यहां वो विजेताओं को सम्मानित भी करेंगे।
5 नवंबर को काशी आएंगे PM!
प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी काशीवासियों को परियोजनाओं की सौगात देने 5 नवंबर 2023 को फिर आएंगे। इस दौरे के संकेत उन्होंने 23 सितंबर के दौरे पर ही दे दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के पोर्टल एयर क्यूआर कोड के लोकार्पण के बाद प्रशासनिक अधिकारियों से बात की और कहा कि समापन समारोह को भव्य बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी उपस्थिति की सहमति भी दी है।
ये परियोजनाएं हो सकती हैं लोकार्पित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री अपने इस दौरे पर फुलवरिया फोर लेन का लोकार्पण सहित नमो घाट के दुसरे फेज का लोकार्पण कर सकते हैं। इसके अलावा रामनगर में महिला आश्रय गृह, अनाथालय, संवासिनी गृह का शिलान्यास भी कर सकते हैं।
Published on:
25 Sept 2023 08:16 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
