5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणतंत्र दिवस की धूम, फहरा तिरंगा, निकली प्रभातफेरी

बच्चों में दिखा उल्लास, देशभक्ति गीतों से गूंजा शहर।
3 min read
Google source verification

image

Ajay Chaturvedi

Jan 26, 2016

वाराणसी. जिले में 67वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहर के चौराहों-तिराहों सहित सरकारी-अर्द्धसरकारी कार्यालयों-भवनों, विद्यालयों में सुबह से ही गूंजने लगे थे देशभक्ति के गीत। सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों ने फहराया तिरंगा। मातहतों को दी पारदर्शिता की सीख, कहा अपने काम से जनता का जीतें भरोसा। पुलिस लाइन में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ स्वतंत्रता सेनिनयों का किया अभिनंदन।

suendra

पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री ने ली परेड की सलामी
पुलिस लाइन में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक निर्माण, सिचाई एवं जल संसाधन राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद आकर्षक गारद का निरीक्षण करने के साथ परेड की सलामी ली। साथ ही शांति के प्रतीक दो कबूतरों को हवा में उड़ाकर विश्व शांति का संदेश दिया। मंत्री सुरेन्द्र पटेल ने कहा कि देश की आजादी हमें अपने वीर सपूतों के असख्य बलिदान के फलस्वरूप प्राप्त हुई। इसे अक्षुण्ण रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इस अवसर पर उन्होंने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को अंगवस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया तथा आकर्षक एवं मनोहारी परेड के लिये 11 हजार रुपये का पुरूस्कार सामूहिक रूप से जवानों को दिया। उन्होने पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को सराहनीय कार्य के लिए पुलिस पदक से सम्मानित भी किया।

पुलिस लाइन में 50 मीटर ऊंचाई पर फहरा तिरंगा
पुलिस लाइन ग्राउण्ड पर आयोजित परेड का मुख्य आकर्षण हाइड्रोलिक तकनीक से लैस अग्निशमन विभाग के वाहन द्वारा 50 मीटर ऊपर हवा में प्रतीक तिरंगे को फहराया जाना रहा। इस वाहन की विशेषता है आपात काल में 15 मंजिले भवन के ऊपरी छोर तक पहुंच कर आग बुझा सकता है। परेड में मोबाइल फोरेंसिंक प्रयोगशाला का भी प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा पुलिस के जवानों ने आकर्षक करतब दिखाए तो स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटेल को आईजी एसकेभगत, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण एवं डीआईजी संजीव गुप्ता, एसएसपी आकाश कुलहरि ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह भेंट किया।

निकली प्रभातफेरी, क्रासकंट्री दौड़ भी
इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने जीजीआईसी से राजकीय क्वींस कालेज तक प्रभातफेरी निकाली। सिगरा स्टेडियम में 5 किमी की दौड़ भी हुई। एनसीसी, स्काउट गाइड, होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों का सम्मिलित रूट मार्च हुआ। इसके तहत जवान लोकबंधु राजनारायण पार्क बेनियाबाग से नई सड़क, गोदौलिया, बासफाटक, चौक होते हुएटाउनहाल तक गए। टाउनहाल के शहीद स्तम्भ पर देश के वीर शहीदों को माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मैदागिन स्थित टाउनहाल में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन सम्पन्न हुआ तथा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया।
मंडलीय कार्यालय पर कमिश्नर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
मंडलीय कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात् कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। उन्होने राष्ट्रीय पर्वो को रस्म अदायगी स्वरूप नही, बल्कि पूरे उत्साह, उल्लास एवं उमंग के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराने के साथ अपने काम-काज से लोगों का भरोसा अर्जित करने की सलाह भी दी। कहा यही गणतन्त्र दिवस पर सच्चा संकल्प होगा।

डीएम की सांप्रदायिक सौहार्द कायम करने की अपील
कलेक्ट्रेट में तिरंगा फहराने के बाद जिलाधिकारी राजमणि यादव ने राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्म-निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सद्भाव की भावना को बलवती बनाने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को माल्यापर्ण कर नारियल व शाल भेंट कर स्वागत किया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी विशाख जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।



बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग