19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सितंबर और अक्टूबर में बीना-कटनी रेलवे ट्रैक पर बंद रहेंगी कुछ ट्रेनें, अभी देखें लिस्ट

दमोह और सागर रेलवे स्टेशन पर तीन ट्रेनें रहेंगी निरस्त, सात दूसरे रूट से चलेगी, दर्जन भर ट्रेनें नहीं जाएंगी भोपाल, 21 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच कटनी-बीना रूट पर लगेगा लॉक, सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगा बीना-कटनी रूट
3 min read
Google source verification

दमोह

image

Samved Jain

Aug 19, 2026

दमोह और सागर रेलवे स्टेशन

दमोह और सागर रेलवे स्टेशन

दमोह सितंबर और अक्टूबर माह में रेल से यात्रा का मन बना रहे हैं और आप दमोह व सागर के निवासी हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि, इस दौरान आपको गंतव्य तक पहुंचाने वाली ट्रेन निरस्त या अगल रूट से भी जा सकती हैं। इस दौरान इस रूट पर तीन महत्वपूर्ण ट्रेनें कुछ दिनों के लिए निरस्त रहेंगी, जबकि सात ट्रेनें दूसरे रूट से चलेगी यानि ये भी निरस्त की तरह ही हैं। इतना ही नहीं दर्जन भर ट्रेनें ऐसी भी हैं, जो बीना और भोपाल के बीच नहीं चलेगी। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हो सकती है।


दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन यार्ड में उत्तर मध्य रेलवे की ओर से आगासौद- बीना के मध्य तीसरी रेल लाइन को बीना से जोडऩे के लिए यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए प्री-नानइंटरलाकिंग तथा नानइंटरलाकिंग किया जाना है। कार्य के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु परिचालन को ध्यान में रखते हुए अनेक ट्रेनों को निरस्तए परिवर्तित मार्ग से संचालित, शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। 1 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक प्री नानइंटरलाकिंग चरण तथा 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक नानइंटरलाकिंग चरण निर्धारित है।

ये ट्रेनें इतने फेरों के लिए रहेंगी निरस्त

1- 61619 बीना- कटनी मुड़वारा 21 सितंबर से 15 अक्टूबर तक 19 फेरे निरस्त रहेगी। दूसरी तरफ से भी यह ट्रेन इतने ही फेरे बंद रहेगी।

2- 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी 14 अक्टूबर को 1 फेरे और वापसी में 15 अक्टूबर को 1 फेरे निरस्त रहेगी।

3- 22161/62 भोपाल-दमोह- भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक 7 फेरे और वापसी में 10 से 16 अक्टूबर तक 7 फेरे निरस्त रहेगी।

ये ट्रेनें भी नहीं पहुंचेगी दमोह, जबलपुर से जाएंगी

1- 11465 वेरावल-जबलपुर 10 व 12 अक्टूबर, वापसी में 9 व 12 अक्टूबर।

2- 12185 रेवांचल 8 से 14 अक्टूबर दोनों ओर से।

3- 13025 हावड़ा भोपाल 12 को वापसी में 14 अक्टूबर को

4- 11631 भोपाल धनबाद 9,12 और 15, दूसरी तरफ से 10,11 और 14 अक्टूबर को।

5- 11633 भोपाल- चोपन 11 अक्टूबर, दूसरी ओर से 12 अक्टूबर।

6- 22165 भोपाल सिंगरौली 10,13,14 को और दूसरी तरफ से 9 व 13 को।

7- 11071 कामायनी एक्सप्रेस 7 से 14 अक्टूबर तक दोनों ओर से।

इन ट्रेनों से नहीं होगा बीना से भोपाल का सफर, गुना से सीधी मक्सी जाएंगी

1- 11703 रीवा डॉ. आंबेडकरनगर 8,11 और 13 अक्टूबर, दूसरी तरफ से 9, 12 और 14 अक्टूबर।

2- 22911 इंदौर-हावड़ा 1 से 13 अक्टूबर, दूसरी तरफ से 1 से 12 अक्टूबर।

3- 15560 अहमदाबाद दरभंगा 9 अक्टूबर, वापसी में 14 अक्टूबर।

4- भुज शालीमार 13 अक्टूबर

5- 19421 अहमदाबाद पटना एक्सप्रेस 11 अक्टूबर, दूसरी तरफ से 13 अक्टूबर।

6- 19091 बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर 12 अक्टूबर , दूसरी ओर से 13 अक्टूबर।

7- 22829 भुज-शालीमार 13 अक्टूबर को, दूसरी तरफ से 10 अक्टूबर।

8- 19413 अहमदाबाद-कोलकाता 14 अक्टूबर को, दूसरी तरफ से 10 अक्टूबर।

9- 19421 अहमदाबाद- पटना 11 अक्टूबर को।

10- 19489 अहमदाबाद- गोरखपुर 9 से 15 अक्टूबर , दूसरी ओर से 7 से 14 अक्टूबर।

11- 18236 बिलासपुर- भोपाल 6 से 14 अक्टूबर और वापसी में 7 से 15 अक्टूबर मालखेड़ी स्टेशन तक जाएगी और यहां से वापस होगी।

12- 11602 कटनी-बीना सवारी सेवा 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक 17 फेरे और दूसरी तरफ से बीना- कटनी सवारी सेवा 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक 17 फेरे ट्रेन खुरई स्टेशन तक जाएगी और वहां से ही वापस होगी।

वर्शन

सितंबर एवं अक्टूबर 2026 में बीना-कटनी रूट पर यात्रा करने वाले यात्री यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति, मार्ग, ठहराव तथा प्रारंभ/समापन स्टेशन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। उसके बाद ही यात्रा करें।

हर्षित श्रीवास्तव, सीपीआरओ पमरे