29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, शंकराचार्य के सवाल पर बोले- हर हर महादेव

वाराणसी में केंद्रीय कृषि मंत्री ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत की कामना की। उन्होंने देशवासियों को होली की शुभकामना भी दी....

less than 1 minute read
Google source verification

pc-patrika

वाराणसी: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को काशी पहुंचे। यहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन के बाद कहा कि काशी विश्वनाथ पूरे देश का कल्याण करें और भारत समृद्ध और शक्तिशाली बने यही हमारी कामना है।

बाबा सभी के ऊपर कृपा बरसाएं: शिवराज

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें बाबा विश्वनाथ के दर्शन हुए। भगवान भोलेनाथ सब के ऊपर कृपा बरसाएं, ऐसी मेरी कामना है। हमने बाबा विश्वनाथ से कामना की है कि एक गौरवशाली, शक्तिशाली, विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो।

शंकराचार्य के सवाल पर बचते नजर आए शिवराज

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे बाल यौन शोषण के आरोपों को लेकर सवाल पूछे जाने पर शिवराज सिंह चौहान बचते नजर आए ल। उन्हीने हर हर महादेव का उद्घोष किया और कहा कि यहां कोई राजनीति की बात नहीं होगी, केवल भगवान की भक्ति की बात की जाए।

दीं होली की शुभकामनाएं

गौरतलब है कि केंद्रीय कृषि मंत्री राजातालाब स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में कृषि वैज्ञानिकों के साथ एक बैठक करने काशी पहुंचे हुए हैं। इसी क्रम में वह दर्शन पूजन के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने देश के लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दी हैं।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग