1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीदेवी की तरह इऩ एक्ट्रेसों ने भी अचानक दिया था सदमा, रो पड़ा था बॉलीवुड

दुबई से उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाया रहा है

3 min read
Google source verification
Sridevi

वाराणसी. सबके दिलों की धड़कन और बॉलीवुड की चांदनी मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी 54 वर्ष की आयु में ही दुनिया से अल्विदा कह दी। इनका देहांत दुबई में हुआ। बोनी कपूर के भांजे की शादी में पहुंची श्रीदेवी को हार्ट अटैक आने से अचानक तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। श्रीदेवी के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। दुबई से उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाया रहा है। अब से कुछ ही घंटों में उनका शव मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगा। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से लाने के लिए देश के बड़े उद्योगपतियों में शुमार अनिल अंबानी का प्राइवेट जेट दुबई भेजा गया है। उधर मुंबई के वर्सोवा स्थित उनके बंगले पर अंतिम दर्शन को रिश्तेदार, दोस्त, फिल्मी जगत की सभी हस्तियां और फैंस पहुंचने लगे हैं। श्रीदेवी के इस तरह दुनिया से अलविदा कहने पर सभी सदमे में हैं। हम आपको ऐसी ही 5 एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अचानक दुनिया छोड़ दी थी और इनके जाने से कई दिनों तक बॉलीवुड में शौक की लहर थी।

divya bharti

दिव्या भारती (Divya Bharti) दिव्या भारती बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से हैं जिन्होंने समय से पहले ही इस दुनिया को छोड़ दिया। उन्होंने 19 साल की कम उम्र में ही बॉलीवुड में उन बुलंदियों को हासिल कर लिया था जो कई लोग ताउम्र हासिल नहीं कर पाते हैं। 5 अप्रैल, 1993 को वह एक हादसे का शिकार हो गईं, और पांचवीं मंजिल पर स्थित अपने घर की बालकनी से नीचे गिर गईं। जिस वजह से उनकी मौत हो गई। किसी ने इसे हत्या कहा तो किसी ने आत्महत्या लेकिन आज तक यह गुत्थी सुलझी नहीं है।

Jiah Khan

जिया खान (Jiah Khan ) 20 फरवरी 1988 को जन्मीं जिया खान बॉलीवुड की उभरती कलाकार थीं, लेकिन 3 जून 2013 को वह मुंबई के अपने जुहू वाले घर में छत से लटकी पाई गईं। उनकी मौत को आत्महत्या बताया गया। उस वक्त जिया की उम्र 25 साल थी। इस मामले में जिया के कथित ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर आत्महत्या करने पर मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Nargis Datt

नरगिस (Nargis) एक्ट्रेस नरगिस को 1980 में कैंसर की लाइलाज बीमारी हो गई। इलाज के दौरान नरगिस कोमा में चलीं गईं। इलाज के लिए सुनील दत्त उन्हें अमेरिका ले गए। कुछ दिनों बाद वह कोमा से बाहर आ गईं लेकिन नरगिस ज्यादा दिनों तक जीवित न रह सकीं और 3 मई 1981 में 51 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई।

Parveen Babi

परवीन बॉबी (Parveen Babi ) मशहूर एक्ट्रेस परवीन बॉबी का करियर हमेशा बुलंदियों पर रहा, लेकिन उन्होंने अपना जीवन तनहाइयों के अंधेरों में ही बिताया। उनकी मौत ऐसी हालत में हुई, जब उनकी मौत की खबर लोगों को दो दिन बाद मिली। 20 जनवरी, 2005 को 55 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी, लेकिन उनकी बॉडी 22 जनवरी को उनके फ्लैट से निकाला गया। परवीन बाबी ने आत्महत्या की थी या उनकी मौत हुई थी, यह आज तक कोई नहीं जान पाया।

Smita Patil

स्मिता पाटिल (Smita Patil) भारतीय सिने जगत की बेहतरीन अदाकारा स्मिता पाटिल ने सिनेमा को अपने जीवन के मात्र 10 साल दिए, लेकिन उनके 10 साल इतने अद्भुत हैं कि आज तक कोई अभिनेत्री उनकी बराबरी नहीं कर पायी है। इतनी बेहतरीन अभिनेत्री मात्र 31 वर्ष की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह गईं थीं। 13 दिसंबर 1986 को मुंबई में 31 साल की उम्र में चाइल्डबर्थ कॉम्प्लिकेशंस के चलते उनकी डेथ हो गई थी।