
बीआरडी पूर्व प्रिंसिपल को लेकर गोरखपुर पहुंची एसटीएफ
गोरखपुर. बीआरडी मेडिकल कॉलेज के निलंबित प्राचार्य डॉ.राजीव मिश्र व उनकी पत्नी डॉ.पूर्णिमा शुक्ला को बुधवार को पुलिस हिरासत में गोरखपुर लाया गया। इनको मंगलवार को एसटीएफ ने कानपुर में गिरफ्तार किया था। दंपत्ति पर मेडिकल कॉलेज के बीते दिनों हुई ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज है। दोनों पिछले कई दिनों से भूमिगत थे। गोरखपुर के सरकारी आवास पर तो घटना के अगले दिन से ही ये नहीं रह रहे थे।
इसे भी पढ़ें
एसटीएफ गिरफ्तार डॉक्टर दंपत्ति को बुधवार को लेकर पहुंची। इनसे पूछताछ की जाएगी और बयान दर्ज किया जाएगा। डॉक्टर राजीव मिश्र को गुलरिहा थाना में रखा गया है जबकि इनकी पत्नी डॉ.पूर्णिमा शुक्ला को महिला थाने में रखा गया है। कुछ देर में इनको जेल में भेज दिया जाएगा। उधर, अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ व स्थानीय पुलिस लगातार छापेमारी कर रही।
इसे भी पढ़ें
लखनऊ में दर्ज हुआ था केस, फिर गोरखपुर हुआ ट्रांसफर
बता दें कि 23 अगस्त को 9 आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद इस केस को गोरखपुर के गुलरिहा थाने में ट्रांसफर कर दिया गया था। सीओ कैंट को इस मामले में विवेचना अधिकारी बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें
इन धाराओं में केस है दर्ज
आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 308, 120 बी, 420, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 8, इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 के सेक्शन 15, आईटी एक्ट 2000 के सेक्शन 66 के तहत केस दर्ज है।
एक दिन पहले कानपुर से किया गया था गिरफ्तार
गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में पांच दिन में हुई 60 से अधिक बच्चों की मौत के मामले में एफआईआर के बाद वहां के हटाए गए पूर्व प्रिंसिपल राजीव मिश्रा और उनकी पत्नी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला को मंगलवार को कानपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस डॉ. कफील अहमद खान की तलाश में छापेमारी कर रही है। गोरखपुर बच्चों की मौत मामले में प्रमुख सचिव की रिपोर्ट के बाद प्रिंसिपल राजीव मिश्रा के अलावा उनकी पत्नी व डॉ. कफील समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पहले ही दर्ज किया जा चुका है।
एफआईआर में शामिल हैं इनके नाम
दर्ज एफआईआर में लिक्विड ऑक्सीजन आपूर्तीकर्ता पुष्पा सेल्स का मनीष भंडारी के अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लेखा विभाग के तीन कर्मचारी कार्यालय सहायक उदय प्रताप शर्मा, संजय कुमार त्रिपाठी, सहायक लेखाकार सुधीर कुमार पाण्डेय का नाम शामिल है। निलंबित प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्रा, स्टॉक प्रभारी व एनेस्थीसिया के हेड डॉ.सतीश कुमार, 100 नम्बर के प्रभारी डॉ.कफील खान, डॉ.पूर्णिमा शुक्ला जो निलंबित प्राचार्य की पत्नी हैं और मेडिकल कॉलेज में तैनात चीफ फार्मासिस्ट गजानन जायसवाल का नाम भी एफआईआर में शामिल है।
by DHIRENDRA GOPAL
Updated on:
30 Aug 2017 09:56 pm
Published on:
30 Aug 2017 09:44 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
