बीएचयू में बिरला ए छात्रावास के बाहर गौरव सिंह नामक एमसीए चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र अपने साथियों के साथ बातचीत कर रहाथा। इसी समय बाइक सवार बदमाश आये और गौरव को गोली मार कर फरार हो गये। बीएचयू कर्मचारी का पुत्र गौरव गोली लगने के बाद वही गिर कर तड़पड़ाने लगा। साथियों ने उसे तुरंत ही बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। परिसर में गोली मारने की सूचना जब अन्य छात्रों को मिली तो वह आक्रोशित हो गये। ट्रामा सेंटर में पहुंचे छात्रों ने वहां पर तोडफ़ोड़ की। मोबाइल से वीडियो बना रहे लोगों से भी हाथापाई की। परिसर में हुई घटना की जानकारी मिलते ही लंंका समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गयी है। डीएम सुरेन्द्र सिंह व एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने भी जाकर घायल छात्र का हाल जाना है और पुलिस को बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। परिसर की स्थिति बेहद तनावपूर्ण है जिसके चलते वहां पर भारी फोर्स लगा दी गयी है।