15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी आदित्यनाथ के जाते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाश्ते को लेकर मची लूट, देखे वीडियो

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में नव मतदाताओं को किया था संबोधित, मुख्यमंत्री के जाते ही टूटा अनुुशासन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 2 Apr 2019, 8:15 PM IST

BJP Worker

BJP Worker

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अनुशासन को तार-तार करते हुए नाश्ते के पैकेट के लिए लूट मचा दी। सीएम योगी आदित्यनाथ के जाते ही कार्यकर्ताओं का अनुशासन टूट गया। पार्टी के बड़े नेता भी सीएम योगी के साथ चले गये थे इसलिए कार्यकर्ताओं को संभालने वाला कोई नहीं था।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी का कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बड़ा हमला, कहा 55 साल से गरीबी हटाने की बात करने वाली पार्टी में एक ही परिवार अमीर हुआ

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिपलानी कटरा के पास नव मतदाताओं को संबोधित किया था। यह वह वोटर थे जो पहली बार लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान करेंगे। इसी सभा से सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी के चुनावी घोषणा पत्र पर जमकर हमला बोला था। सीएम योगी ने अपना संबोधन खत्म करने के बाद बीजेपी की बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हो गये थे। कार्यक्रम में आये युवाओं के लिए वहां पर नाश्ते का प्रबंध किया गया था लेकिन सीएम योगी के जाते ही अनुशासन टूट गया और नाश्ते की लूट मच गयी।
यह भी पढ़े:-जानिए यूपी की पांच वह सीट जहां पर बीजेपी को नहीं मिल रहे जिताऊ उम्मीदवार