20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी कॉलेज में छात्र को क्लासरूम में मारी गई गोली, इलाज के दौरान मौत, कॉलेज परिसर छावनी में तब्दील

उदय प्रताप कॉलेज में क्लास रूम में घुसकर एक छात्र को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। गोली लगने के बाद छात्र लहू लुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है...

2 min read
Google source verification

वाराणसी: उदय प्रताप कॉलेज में क्लास रूम में घुसकर एक छात्र को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। गोली लगने के बाद छात्र लहू लुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं, आरोपी मौके पर पिस्टल छोड़कर फरार हो गया है। घटना के बाद परिसर में तनाव का माहौल हो गया, जिसको देखते हुए कई थानों की फोर्स परिसर में तैनात की गई है।

कॉलेज परिसर कराया गया खाली

जानकारी के मुताबिक, बीएससी चतुर्थ वर्ष में पढ़ने वाले सूर्य प्रताप सिंह को क्लासरूम में घुसकर गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। गोली लगने के बाद छात्र घायल हो गया, जिसे ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भेजा गया। वहीं, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। इस दौरान कॉलेज में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने कालेज परिसर को खाली करा लिया है।

पिस्टल फेंककर फरार हुआ आरोपी

आरोपी ने छात्र को गोली मारने के बाद पिस्टल वही झाड़ियों में फेंक दी और मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए अन्य छात्रों ने कालेज परिसर में रखी कुर्सियां व मेज तोड़ दिए। इसके साथ ही प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की फोर्स और पीएससी को बुलाया गया है और परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

पिस्टल और कारतूस हुआ बरामद

घटना के बाद गुस्साए छात्र कालेज परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की है। बताया जा रहा की छात्र गाजीपुर का रहने वाला था और शुक्रवार की वह हॉस्टल से सुबह वह पढ़ने के लिए क्लासरूम में पहुंचा था। इसी दौरान कला एवं सामाजिक विज्ञान विभाग में घुसे आरोपी ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस को घटनास्थल से एक कारतूस भी बरामद हुआ है।

पुलिस ने दी जानकारी

घटना के बाद मौके पर पहुंचे अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिव हरी मीणा ने बताया कि दोनों छात्रों के बीच विवाद हुआ था और उसी दौरान आरोपी मंजीत चौहान ने सूर्यप्रताप को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। परिसर में छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।