28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थार सवार दबंगों का पेट्रोल पंप पर तांडव, कर्मी को पीटा, एक सप्ताह बाद दर्ज हुई FIR

चितईपुर थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक कर्मचारी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एवं वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है...

2 min read
Google source verification

Pic- social media

वाराणसी: चितईपुर थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक कर्मचारी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी कैंसर हॉस्पिटल के सामने एक पेट्रोल पंप पर काम करता रहा था। इसी दौरान थार सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और गाड़ी में हवा भरने को कहा। पेट्रोल पंप कर्मी ने गाड़ी को थोड़ा किनारे करने की बात कही, जिसके बाद आरोपियों ने आवेश में आकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना का वीडियो हुआ वायरल

जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल पंप पर काम करने वाले राम संजीवन पटेल ने मामले में पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने एक सप्ताह बाद मुकदमा दर्ज किया है। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पेट्रोल पंप कर्मी को लात से मार रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में इंद्रेश चौबे समेत तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट,गाली गलौज और धमकी देने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

हवा भरवाने पहुंचे थे थार सवार लोग

बताया जा रहा की घटना 21 मार्च की दोपहर की है, जब राम संजीवन पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में हवा भर रहे थे। इसी दौरान थार में सवार होकर कुछ लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचे और उन्होंने अपनी गाड़ी में हवा भरने के लिए कहा। राम संजीवन ने उनसे गाड़ी को थोड़ा आगे बढ़ने का अनुरोध किया, जिसके बाद आरोपी भड़क गए और गाली गलौज करने लगे।

देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपियों ने राम संजीवन के साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल हुए वीडियो में यह दिख रहा है कि एक व्यक्ति राम संजीवन को लात मारते हुए जमीन पर गिरने की कोशिश कर रहा है। किसी तरह से मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव कर स्थिति को संभाल लिया।

जान से मारने की दी धमकी

घटना के बाद राम सजीवन ने पुलिस से तुरंत इसकी शिकायत की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की और मामले में एक सप्ताह बाद मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है और उन्होंने साक्ष्य के लिए एक वीडियो भी पुलिस को सौंपा है।

दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने बताया कि मामले में राम संजीवन की तरफ से एक तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।