
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से करेंगे ट्रांसफर, देशभर के किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात फोटो सोर्स : Social Media
PM Kisan 20th Installment 2025 : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 20वीं किस्त अब देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत और सम्मान की सौगात बनकर सामने आने वाली है। 2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं उत्तर प्रदेश के वाराणसी से इस किस्त की राशि देशभर के पात्र किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर करेंगे। सरकार की इस ऐतिहासिक योजना के तहत अब तक किसानों को कुल 19 किस्तों के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है। यह स्कीम किसानों की आय को बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।
PM-Kisan योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक प्रत्यक्ष नकद लाभ योजना (DBT Scheme) है, जिसकी शुरुआत 1 दिसंबर 2018 से की गई थी। इस योजना के तहत देशभर के पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में ₹2000-₹2000-₹2000 किसानों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। अब तक योजना से जुड़े करोड़ों किसानों को 19 किस्तों के माध्यम से करीब 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक वितरित किए जा चुके हैं।
कृषि मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से इस योजना की 20वीं किश्त जारी करेंगे। इस दिन एक विशेष समारोह का आयोजन होगा, जहां प्रधानमंत्री किसानों को संबोधित भी करेंगे और योजना के अगले चरणों की रूपरेखा भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
इवेंट की मुख्य बातें:
सरकार ने किसानों को स्पष्ट रूप से बताया है कि उन्हें किसी दलाल या बिचौलिए से संपर्क करने की जरूरत नहीं है। जिस दिन राशि ट्रांसफर होगी, उसी समय लाभार्थी के मोबाइल पर SMS या बैंक ऐप नोटिफिकेशन आ जाएगा।
जैसे ही SMS टोन बजे, समझिए आपके खाते में किसान सम्मान की धनराशि पहुंच गई है। बैंक खातों की जानकारी नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) से भी प्राप्त की जा सकती है।
योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को कुछ माप दंडों को पूरा करना होता है। पात्रता की शर्तें इस प्रकार हैं:
किसान अपनी किस्त की स्थिति जानने के लिए pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाकर खुद जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:
इस बार की किश्त इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि यह चुनावी वर्ष से ठीक पहले जारी की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार किसानों को खुश करने और उन्हें आर्थिक राहत देने की दिशा में यह एक रणनीतिक कदम हो सकता है। इसके अलावा, मौसम की मार और उत्पादन लागत बढ़ने के बीच यह राशि किसानों के लिए एक सकारात्मक सहारा साबित हो सकती है।
सरकार ने किसानों को आगाह किया है कि वे किसी फर्जी कॉल, मेसेज या एजेंट के बहकावे में न आएं। योजना से जुड़ी सभी जानकारी सिर्फ और सिर्फ pmkisan.gov.in पोर्टल या कृषि विभाग के अधिकृत अधिकारियों से प्राप्त करें।
| क्रमांक | विवरण | आँकड़े |
| योजना शुरू | 1 दिसंबर 2018 | - |
| कुल किश्तें | 19 (अब 20वीं आएगी) | - |
| कुल लाभार्थी | 11.8 करोड़+ किसान | - |
| अब तक ट्रांसफर राशि | ₹3.04 लाख करोड़ (लगभग) | - |
प्रधानमंत्री मोदी कई बार इस योजना को "आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद" करार दे चुके हैं। उनका मानना है कि जब तक किसान आत्मनिर्भर नहीं होंगे, तब तक भारत भी पूरी तरह आत्मनिर्भर नहीं हो सकता। PM-Kisan योजना के जरिए सरकार किसानों को न केवल आर्थिक सहायता देती है, बल्कि उनके आत्मसम्मान और मेहनत को भी पहचान देती है।
Updated on:
31 Jul 2025 09:46 am
Published on:
31 Jul 2025 08:20 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
