16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेप के बाद 8 वर्षीय बच्ची की हत्या करने वाले दोषी को फांसी की सजा, कोर्ट ने कहा अंतिम सांस तक…माँगता रहा दया की भीख

यूपी के वाराणसी में 8 साल की मासूम के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। न्यायालय ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाते हुए कहा है कि इसे अंतिम सांस तक लटकाया जाए। हालांकि सजा सुनते ही वह कोर्ट में रोने लगा।

2 min read
Google source verification
Varanasi

सांकेतिक फोटो जेनरेट AI

वाराणसी में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले इरशाद अली को पॉक्सो कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी। अदालत ने आदेश दिया कि दोषी को उसकी आखिरी सांस तक फंदे पर लटकाया जाए। कोर्ट ने उस पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। फैसला सुनते ही इरशाद कोर्ट में रो पड़ा। दया की अपील करने लगा।

दिसंबर 2024 में हुई इस वारदात का ट्रायल 11 महीनों में पूरा कर लिया गया। सिर्फ छह महीनों में गवाह, विवेचक और पीड़ित पक्ष की गवाही हो गई थी। पुलिस ने घटना के अगले ही दिन मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें उसके पैर में गोली लगी थी।

कैसे सामने आई पूरी घटना

25 दिसंबर की सुबह सुजाबाद चौकी क्षेत्र के एक गांव में स्कूल की बाउंड्री के भीतर बच्ची का अर्धनग्न शव मिला। बच्ची पिछले दिन शाम सात बजे घर से निकली थी। वापस नहीं लौटी। शव प्लास्टिक की बोरी में भरा हुआ था। हाथ-पैर टूटे थे। शरीर पर गहरी चोटों के निशान थे। परिजनों ने रात में ही गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। लेकिन उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। तब तक शव उठाने से इनकार कर दिया। जब तक आरोपी की गिरफ्तारी न हो जाए। आश्वासन के बाद वे पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार हुए।

आरोपी ने कैसे दिया वारदात को अंजाम

DCP काशी जोन गौरव बंसवाल का कहना है कि पूछताछ में इरशाद ने क़बूल किया कि उसने बच्ची को दुकान जाते देखा और लौटते समय मौका पाकर उसे अपने घर के पास रोक लिया। आसपास किसी के न होने पर वह उसे घर के अंदर ले गया। नशे की हालत में वह 5–7 मिनट तक दुष्कर्म की कोशिश करता रहा। जब वह असफल हुआ तो उसने पत्थर से बच्ची का सिर कुचल दिया। फिर उसके हाथ-पैर बांधकर शव को बोरी में भर दिया। आधी रात में जब इलाका शांत हुआ। तो वह लाश को स्कूल के अंदर फेंककर भाग गया।

CCTV फुटेज ने खोला राज

परिजनों से बातचीत के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में लगे कैमरों की जांच की। इसी दौरान आरोपी का संदिग्ध फुटेज मिला। पुलिस कमिश्नर ने लापरवाही पर फटकार लगाई। और चार टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया। इरशाद राज्य से भागने की कोशिश में था। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग