
Rashifal
मेष- आज इन राशियों का दिन बहुत तरह शुभ नहीं है। पैसों के कुछ मामलों पर आपको विचार करना होगा। आप कोई काम पूरी तरह नए सिरे से करने का मन बना सकते हैं। किसी खास मामले में पार्टनर की मदद जरूर लें।
वृषभ - कामकाज को लेकर दौड़-भाग होने के योग बन रहे हैं। खर्चे की स्थिति भी बन सकती है। घर की साज-सज्जा या मरम्मत पर न चाहते हुए भी खर्चा हो सकता है। कामकाज में सुस्ती होने के योग हैं। रोजमर्रा के काम कुछ ज्यादा ही रहेंगे।
मिथुन- आपकी राशि के लिए चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में है। आपको हर तरफ से मदद मिल सकती है। जो काम आपको कठिन या असंभव लग रहा था और आप हिचकिचा रहे थे वो आसानी से हो जाएंगे।
कर्क- मन में कोई न कोई दबाव लगातार बना रह सकता है। घरेलू मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं। आप कोई काम जल्दबाजी में न करें। किसी बात को पूरी तरह समझे बिना उस पर टिप्पणी या अपनी तरफ से वादा न करें।
सिंह- मन में नकारात्मक बातें आने से आप डिस्टर्ब हो सकते हैं। बहस, बातचीत और विचार-विमर्श में भी समय खराब होने की संभावना है। आपका स्वभाव या व्यवहार असामान्य रहा, तो लोग आपकी बुराई भी कर सकते हैं। कामकाज को लेकर मन में अनिश्चितता का भाव भी रहेगा।
कन्या- आज आपको सफलता के कुछ छुपे हुए मौके मिल सकते हैं। अधिकारियों या बड़े लोगों से खास मामलों पर बातचीत हो सकती है। आप खुद को संभाल लें। नौकरी, बिजनेस या किसी आदत में बदलाव होने के योग हैं। आप दूसरों की मदद करने का कोई मौका न चूकें।
तुला-नए विचारों और तरीकों से काम कर सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश में लगे रहेंगे। अच्छे दोस्तों के साथ समय बीतेगा। मानसिक तौर पर आप सक्रिय भी रहेंगे। आज आप जितने चुपचाप रहेंगे, उतने ही फायदे में रहेंगे।
वृश्चिक- चंद्रमा गोचर कुंडली के छठे भाव में रहेगा। किसी पर आंख बंद कर के भरोसा न करें। आपसे कुछ गलतियां हो सकती हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना होगा। कुछ लोगों के साथ व्यवहार में समस्या हो सकती है। पार्टनरशिप और रिश्ते के मामले आज थोड़े अस्त-व्यस्त भी हो सकते हैं।
धनु-आज आपकी छोटी-मोटी परेशानियां सुलझ सकती हैं। बहुत से मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। कोई नया काम हाथ में लेने से पहले सोच-विचार कर लें तो आपके लिए बेहतर है। तनावपूर्ण मौके पर संतुलन बैठाने में आप सफल हो सकते हैं। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
मकर - चंद्रमा की स्थिति आपके लिए शुभ नहीं है। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से बहस या मतभेद होने की संभावना है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। नौकरी या बिजनेस से जुड़ी टेंशन बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी उलझ सकते हैं। आप किसी बात की ज्यादा जिद न करें। आपके साथ कोई दुर्घटना भी हो सकती हैं, सावधान रहें।
कुंभ- आज किए गए काम आपकी तरक्की में जुड़ेंगे। बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी दिन शुभ है। रुका पैसा मिल सकता है। राेजमर्रा के काम समय से पूरे हो जाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग अपनी मेहनत और काम से अधिकारियों को खुश कर सकते हैं।
मीन-कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आप ज्यादा फूर्ति से अपने काम निपटाना चाहेंगे। आप सिर्फ अपने मन पर भरोसा रखें। किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। आज कामकाज में आपकी मेहनत बढ़ सकती है।
Updated on:
26 Oct 2018 12:34 pm
Published on:
26 Oct 2018 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
