
मां लक्ष्मी
वाराणसी. जीवन में कई सारी मुसीबत आती हैं। उसी में से सबसे बड़ी प्रॉब्लम है धन का अभाव। यह एक ऐसी समस्या है जिससे जुझते हुए जीवन बिताना सबसे मुश्किल काम है। धन की कमी से उबरने और अपने जीवन को सुखमय बनाने के लिए सावन में शिव की आराधना से सरल कोई और उपाय नहीं है। धन से जुड़ी समस्या से निजात पाने के लिए सावन मास के किसी शुक्रवार को यह साधारण टोटका करें-
श्रावण मास के किसी शुक्रवार को यथाशक्ति (जितना संभव हो) चावल भगवान शिव मंदिर में ले जाएं। अब अपने दोनों हाथों में जितने चावल आ जाएं उतने शिवजी को अर्पण कर दें और भगवान शिव से धन प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें। जितने अक्षत के दानें शिवजी को अर्पण किए जाते हैं, उसका उतने ही हजार गुना फल मिलता है। अब बचा हुआ चावल गरीबों में बांट दें। यह धन प्राप्ति का अचूक उपाय है।
करोड़पति होने की इच्छा वाले लोगों को शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। इससे जल्द ही सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी तथा थोड़ी की केसर, एक चांदी के सिक्के के साथ बांधकर अपनी तिजोरी में रखनी चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में घर में धन आना शुरु हो जाता है और पुराने कर्जे भी समाप्त हो जाते हैं।
शुक्रवार के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण (घर का उत्तरी-पूर्वी कोना अथना पूजास्थान) में गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। ध्यान रखें, बत्ती में रुई की बाती के स्थान पर लाल रंग के सूती धागा हो तथा दीपक में थोड़ी सी केसर भी डाल दें। इसका प्रभाव भी तुरंत ही दिखने लगता है।
इस दिन गरीबों को सफेद वस्तु या खाद्यपदार्थों का दान करना चाहिए। यदि किसी अपाहिज भिखारी या गाय को भोजन करवा सकें और सबसे अधिक शुभ रहेगा और जल्दी ही मालामाल हो जाएंगे।
शुक्रवार को 3 कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं तथा उन्हें दक्षिणा (पैसे) तथा पीला वस्त्र देकर विदा करें। इससे मां की कृपा अत्यन्त जल्दी प्राप्त होती है।
शुक्रवार को श्रीयंत्र का गाय के दूध से अभिषेक करें तथा अभिषेक किए हुए जल का पूरे घर में छिड़काव करें। इसके पश्चात श्रीयंत्र को कमलगट्टे के साथ अपने तिजोरी में रख दें। जल्दी ही घर में धन आने लगेगा।
Published on:
20 Jul 2018 07:26 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
