मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और आगरा में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी यूपी के वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज और मिर्जापुर में भी बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि, यह बारिश पूरे राज्य में नहीं होगी बल्कि कुछ सीमित क्षेत्रों तक ही रहेगी।