29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather : पश्चिमी विक्षोभ कराएगा बारिश, IMD का 24 घंटे का Alert जारी, क्या बरसेंगे आसमान में छाए काले बदरा ?

UP Weather : Indian Meteorological Department के अनुसार अगले 24 घंटे तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Weather Dark clouds in the sky effect of western disturbance IMD alert of Thundershower

UP Weather

UP Weather : पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बने चक्रवात का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार को भी आसमान में काले बदल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रहीं हैं जिससे मौसम खुशगवार बना हुआ है। इसी बीच IMD ने अगले 24 घंटे के लिए तूफानी बारिश का Alert जारी किया है। IMD के अनुसार अगले 24 घंटों में आंधी-तूफान और वज्रपात के साथ तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में सभी जिलों को Alert किया गया है।

IMD ने जारी किया 24 घंटे का heavy rain Alert

IMD (Indian Meteorological Department) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात मौसम को खुशगवार कर गया है। शुक्रवार की शाम वाराणसी सहित कई जिलों में बारिश इसी का प्रभाव था। वहीं IMD ने एकबार फिर Heavy Rain (भारी बारिश) Thunderstorm (आंधी) Lightning (वज्रपात) और Squall (तूफान) का अगले 24 घंटे का Alert जारी किया है। इसके अलावा यहां होने वाले वज्रपात से बचने की सलाह दी गयी है। लोगों को बिना आवश्यक कार्य के घरों से न निकलने की चेतावनी जारी की गयी है। वहीं तापमान भी सामान्य बना रहने का अनुमान है।

Varanasi में आज का तापमान

वाराणसी में IMD के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का Forecast है। इसके अलावा दिन भर कई स्पेल में बारिश भी हो सकती है। वाराणसी में सुबह 8 बजे 27 डिग्री न्यूनतम तापमान था और हवाएं 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहीं थीं। इसके अलावा ह्यूमिडी 91 प्रतिशत आंकी गयी है।


बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग