27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, लुढ़क गया पारा, शीतलहर का प्रकोप, 24 घंटे में पड़ने लगेगी कड़ाके की ठंड!

Western Disturbance: उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में IMD के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालयन क्षेत्र में एक्टिव होने जा रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ से ठंड पांव पसारेगी और कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी, ऐसा पूर्वानुमान है। वहीं वाराणसी मंडल सहित अन्य मंडलों में रात का पारा लुढ़कने के आसार हैं। वहीं आज सुबह चंदौली और जौनपुर में 12 डिग्री तापमान सुबह 7 बजे दर्ज किया गया है।

2 min read
Google source verification
Western Disturbance will change the weather in 24 hours

पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम, 24 घंटे में पड़ने लगेगी कड़ाके की ठंड!

UP Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग के जारी अलर्ट के अनुसार सोमवार को हिमालय क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। यह पश्चिमी विक्षोभ मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड की दस्तक देगा। अगले 24 घंटे में कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान IMD ने लगाया है। वहीं शनिवार रात से वाराणसी मंडल में रातें सर्द होनी शुरू हो गई है। रात का तापमान अन्य मंडल से कम रह रहा है। जिलों में बरेली और मंडल में वाराणसी में सबसे कम तापमान रात में दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश की आशंका के साथ ही साथ कड़ाके की ठंड और शीतलहर चलने का पूर्वानुमान लगाया गया है। वाराणसी मंडल के वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर जनपदों में सुबह और रात में कोहरे का प्रकोप भी देखा जा रहा है। साथ ही चल रही ठंडी हवाओं ने गलन शुरू कर दी है जिससे पारा लुढ़क गया है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय, हो सकती है बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 11 दिसंबर से के पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने का पूर्वानुमान है। इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 24 घंटे में मौसम में तबदीली आ सकती है। कड़ाके की ठंड के साथ ही साथ बारिश भी हो सकती है। वहीं रात का तापमान लुढ़कने और शीतलहर चलने से गलन के साथ कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इस पश्चिमी विक्षोभ से वाराणसी मंडल में बारिश का Forecast नहीं है। बारिश वाराणसी मंडल के किसी जिले को प्रभावित नहीं करेगी। वहीं ठंडी हवाओं के चलने से वाराणसी मंडल में सुबह और शाम गलन के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग रातों में सड़कों पर नहीं दिखाई दे रहे हैं।

वाराणसी मंडल में आज का तापमान

वाराणसी शहर में IMD के अनुसार 11 दिसंबर को सुबह कोहरे के साथ और दिन धूप के साथ रहेगा। शाम में एकबार फिर कोहरे की चादर छाएगी। यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान दिन में खिलने वाली धूप की वजह से 26 डिग्री तक जाने का पूर्वानुमान है। सुबह 7 बजे वाराणसी में तापमान 13 डिग्री तह जिससे गलन और कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा था। लोग आग तापते देखे गए। सर्द हवा भी 6 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही है। वहीं गाजीपुर में सुबह 7 बजे 13 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं चंदौली और जौनपुर में सुबह 7 बजे 12 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। ऐसे में इन दोनों जिलों में ठंड बबढ़ गई है और IMD ने कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है।