1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बनारस ने बनाया नया कीर्तिमान, रोपे गए 3 लाख से अधिक पौधे, शहरी वन क्षेत्र स्थापित करने की योजना

वाराणसी के सुजाबाद डोमरी में 3 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया है। इसके साथ ही जनपद के नाम एक नया कीर्तिमान भी दर्ज हुआ है। नगर निगम इसकी तैयारी में कई दिनों से लगा था....

2 min read
Google source verification

रोपे गए पौधे pc-patrika

वाराणसी: पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काशी ने एक नया कृतिमान दर्ज किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव डोमरी में 350 बीघा जमीन पर पौधारोपण किया गया। इस पौधारोपण का मकसद आधुनिक रूप से शहरी वन क्षेत्र तैयार करना है, जिसको लेकर कई दिन से तैयारी चल रही थी। इस पौधारोपण अभियान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है।

पौधारोपण के क्षेत्र में काशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है और इसे गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, सुजाबाद डोमरी क्षेत्र में 350 बीघा जमीन पर आधुनिक शहरी वन विकसित करने के उद्देश्य से 3 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया। वहीं, सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका प्रस्तुतीकरण भी देखेंगे।

प्रदुषण से मुक्ति के साथ कमाई भी

शहरी वन की विशेषता इसकी बनावट है, इसे कल 60 सेक्टर में बांटा गया है, जिससे गंगा के उस पार एक हरा भरा मिनी काशी का स्वरूप नजर आएगा। यह परियोजना केवल हरियाली तक सीमित नहीं है। इससे नगर निगम के लिए आय के स्रोत भी खुलेंगे। मध्य प्रदेश की एक संस्था के साथ हुए समझौते के तहत तीसरे वर्ष से ही करीब 2 करोड़ रुपए की आय होने लगेगी। वहीं, 7 वर्ष में यह आय करीब 7 करोड़ रुपए के आसपास पहुंच सकती है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

रोप गए इन पौधों में आम, अमरूद, पपीता इसके साथ ही गिलोय जैसी औषधियां भी शामिल हैं। इनके संरक्षण को लेकर भी नगर निगम ने रूपरेखा तैयार कर ली है। इसके लिए 10827 मीटर लंबी पाइप लाइन और 360 रेन गन सिस्टम लगाएंगे गए हैं। यह पर्यटन का भी एक बड़ा केंद्र उभर कर सामने आएगा। इसमें पर्यटकों के जाने के लिए करीब 4 किलोमीटर की लंबी सड़क और पाथवे भी बनाया गया है।