Varanasi News: बनारस में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ एक दुल्हन ने शादी के कुछ घंटो बाद ही यह कहकर शादी तोड़ दिया की मेरा ससुराल बहुत दूर है। मैं इतना लम्बा सफर नहीं कर सकती, मुझे अपनी मां के पास ही रहना है।
वाराणसी की रहने वाली वैष्णवी की शादी रवि से तय हुई थी। घरवालों की मर्ज़ी से पहले दोनों की कोर्ट मैरेज हुई उसके बाद हिन्दू रीति रिवाज से दोनों की शादी करवाई गई। शादी के बाद विदाई हुई लेकिन जब दुल्हन कानपुर पहुंची तो उसका दिमाग घुमा और उसने कहा की मुझे अपने घर वापस जाना है। दुल्हन तब तक 400 किमी तक सफर तय कर चुकी थी। बाद में उसे पता चला की अभी उसे 900 किमी तक सफर और तय करना है।
कानपूर के महाराजगंज में जब बारात चाय के लिए रुकी तब दुल्हन रोने लगी। पुलिसवालों के आने के बाद दुल्हन ने कहा की वो इस शादी को मानने से इंकार करती है। और जिद पर अड़ गई की अब उसे आगे नहीं जाना है जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन को वापस भेज दिया। दूल्हे को बिना दुल्हन के अपने घर वापस जाना पड़ा।
बिना दुल्हन के लौटा दूल्हा
दुल्हन का कहना है कि पहले लड़के वालो ने अपना घर प्रयागराज बताया लेकिन अब ये मुझे बीकानेर ले जा रहे हैं। मैं 400 किमी का सफर तय कर चुकी हूं और बहुत ज्यादा थक गई हूं। मुझे ससुराल नहीं जाना है। मुझे अपनी मां के साथ ही रहना है। वहीं लड़के वालों ने कोर्ट मैरिज के पेपर दिखाए और कहा की लड़की पक्ष को पूरी जानकरी दी गई थी कि हम बीकानेर के रहने वाले हैं। पुलिस से जब दुल्हन की मां से बात की तो उनका कहना है की उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि लड़का बीकानेर का है। दुल्हन की मां ने बताया की उनके पति नहीं है। दुल्हन की मां ने भी शादी तोड़ने की बात कही उसके बाद दूल्हे को वापस अकेले जाना पड़ा।