
Varanasi Lok Sabha Result 2024
Varanasi Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने काशी की सियासी जमीन पर अपनी पकड़ मजबूत की है। 73 साल के इतिहास में लगातार तीसरी हार के बाद भी कांग्रेस के पाले में सबसे ज्यादा वोट आए हैं। कांग्रेस को बनारस में हर वर्ग का वोट मिला। वहीं, भाजपा के परंपरागत वोट में सेंध लगाने में भी कांग्रेस कामयाब रही। कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय को 4,60,457 मत मिले और वोटों का प्रतिशत 40.74 रहा ये कांग्रेस का अब तक का सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत है। इससे पहले 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 2,06,904 वोट मिले थे।
2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय तीसरे स्थान पर थे। उन्हें 75614 वोट मिले थे। उनके मतों का प्रतिशत 7.34 फीसदी था। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में अजय राय को 1,52,548 मत मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहे। उनको महज 14.38 फीसदी ही मत मिले थे। 2009 में कांग्रेस के डॉ. राजेश मिश्रा को 66,386 वोट मिले थे।
इस बार के चुनाव में सपा और कांग्रेस के साथ आने के कारण मतों के प्रतिशत और मतदाताओं का रुझान भी बढ़ा। बनारस में 1952 से 1966 तक कांग्रेस के सांसद रघुनाथ सिंह ने जीत दर्ज की। इसके बाद 1971 में पं. कमलापति त्रिपाठी, 1984 में श्यामलाल यादव और आखिरी बार 2004 में कांग्रेस की ओर से डॉ. राजेश मिश्र सांसद चुने गए। 1984 में श्यामलाल यादव ने 1,53,076 मतों से जीत दर्ज की थी। 1989 में श्यामलाल यादव को 96,593 वोट मिले और वह दूसरे नंबर पर रहे। उनको महज 22.44 फीसदी मत मिले थे।
Updated on:
06 Jun 2024 11:35 am
Published on:
05 Jun 2024 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
