
Varanasi News
Varanasi News : नगर निगम वाराणसी के फेसबुक पेज को हैक कर उसपर अश्लील कंटेंट अपलोड करने के मामले में नगर निगम ने अब एफआईआर दर्ज करवाई है। सिगरा थाने पर नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने नगर आयुक्त शिपु गिरी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बन्ध में सिगरा पुलिस सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज का जांच शुरू कर दी है।
सुबह 8 बजे के बाद हुई हैक
नगर निगम के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर अश्लील वीडियो कंटेंट पोस्ट हुए तो हड़कंप मच गया। नगर आयुक्त का फोन घनघनाने लगा। नगर आयुक्त ने तुरंत इस मामले को साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया। शनिवार 8 बजे के बाद किसी ने नगर निगम का फेसबुक पेज हैक कर लिया और लगातार 5 अश्लील वीडियो क्लिप अपलोड कर दी। सभी वीडियो 'नेटफ्लिक्स 2023 पर नई श्रृंखला' के नाम से पोस्ट किए गए हैं। इसपर अब इस पेज के फालोवर भड़क गए हैं और कमेंट्स भी कर रहे हैं।
दर्ज हुई एफआईआर
इस सम्बन्ध में बात करते हुए नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम, वाराणसी का फेसबुक पेज को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आज सुबह हैक कर लिया गया। हैक करने के पश्चात हैकर ने कुछ आपत्तिजनक विडियो पोस्ट किया गया। सुबह 8ः30 पर नगर निगम, वाराणसी को जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल अज्ञात के विरूद्ध सिगरा थाने में सूचना प्रद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा-67 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कराई गई है।
Published on:
24 Jun 2023 08:04 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
