29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में बढ़ी सिंगर समर सिंह की मुश्किलें, कुर्क हो सकती है संपत्ति, आज ही गिरफ्तार हुआ है आरोपी

Varanasi News: भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के सुसाइड केस में नया अपडेट सामने आया है। एक्टर और सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में संपत्ति कुर्क करने के लिए आवेदन दिया है।  

less than 1 minute read
Google source verification
non_bailable_warrant.jpg

इससे पहले समर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। आज तड़के सुबह समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार भी कर लिया गया है। कुर्क का नोटिस और गिरफ्तारी से सिंगर की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।साथ ही पुलिस का शिकंजा और कस गया है। इससे पहले अभिनेत्री की मां ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया था कि उसके कुछ नेता बेटी के सुसाइड के आरोपी समर सिंह को राजनीतिक संरक्षण प्रदान कर रहे हैं।

गुरुवार को समर सिंह और उसके भाई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ था। नोटिस जारी होने के साथ ही देश भर के तमाम एयरपोर्ट को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए थे।

कुर्क हो सकती है समर सिंह की संपत्ति

पुलिस आरोपियों पर कुर्क की कार्रवाई कर सकती है। कुर्क की कार्रवाई के लिए पुलिस ने न्यायालय में आवेदन कर दिया है। अगर आवेदन स्वीकार हो जाता है तो लुका छिपी के खेल में पुलिस की एक तरह से जीत ही होगी।

आकांक्षा दुबे ने सारनाथ के एक होटल में 26 मार्च को सुसाइड कर लिया था। इसके बाद सुसाइड के लिए उकसाने आरोप प्रताड़ित करने के आरोप भोजपुरी सिनेमा के ही एक्टर समर सिंह और उसके भाई पर लगा।

समर सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस विभिन्न राज्यों और जनपद में कर रही थी छापेमारी लेकिन आखिरकार आज कामयाबी मिल ही गई।