
दुल्हन फोटो
Varanasi News: वाराणसी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी का मंडप सजा था घर आई और बाराती दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे। शादी की रस्मे पूरी हो रही थी। इसी बीच सिंदूरदान से पहले दुल्हन वर पक्ष के द्वारा ले गए गहने को लेकर फरार हो गई। दुल्हन के अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मच गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुल्हन को फरार कराने के मामले में उसके भाई की संलिप्तता भी सामने आई है। दुल्हन के भाई के साथ बाइक पर जाने का मामला सामने आया है।
Varanasi News: वाराणसी में से एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन मंडप से सिंदूरदान के पहले अपने भाई के साथ गहने लेकर लापता हो गई। दरअसल दुल्हन को शादी पसंद नहीं थी। परिवार और रिश्तेदारों के दबाव में आकर उसने विवाह के लिए हामी भरी थी। हालांकि दुल्हन वापस लौट आई लेकिन शादी टूट गई। दरअसल भदोही जिले के एक गांव की रहने वाले व्यक्ति के बेटे की शादी हसनपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के बेटी से तय हुई थी। इसके लिए 6 मार्च की तिथि निर्धारित की गई थी। गुरुवार रात दूल्हा सिद्धार्थ बारात लेकर हसनपुर पहुंचा। गांव में बारातियों का भव्य स्वागत हुआ।
शादी की रस्मों की तैयारियां चल रही थीं। सिंदूरदान की बारी आई। लेकिन इससे पहले भाई आ गया और दुल्हन का हाथ पकड़कर घर में ले गया। लोगों ने सोचा कि किसी रस्म के लिए दुल्हन घर में गई होगी। थोड़ी देर बाद परिजन अंदर गए तो भाई-बहन नहीं थे। दोनों के मोबाइल भी बंद थे। जिसके बाद वधू और वर पक्ष में विवाद हो गया। शुक्रवार को दिनभर दोनों पक्षों में पंचायत चली। हालांकि दे शाम को दुल्हन घर लौट आई। वर पक्ष के दिए गहने लौटा दिए। जिसके बाद लड़के वालों ने तहरीर वापस ले ली। लेकिन शादी टूट गई।
Published on:
08 Mar 2025 08:37 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
