5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Varanasi News : नाविकों ने गंगा में लगाया ट्रैफिक जाम, किया क्रूज का घेराव, जानिए वजह

Varanasi News : माझी समाज के अध्यक्ष प्रमोद माझी ने बताया कि सुबह हुई डीएम के साथ वार्ता 90 प्रतिशत तक विफल रही है। हमें वो गोली मार दें पर जब तक हम ज़िंदा हैं हम गंगा में वाटर टैक्सी नहीं उतरने देंगे।

3 min read
Google source verification
Varanasi News

Varanasi News

Varanasi News : गंगा पुत्र कहे जाने वाले काशी के नाविकों ने मंगलवार को रविदास घात पहुंचकर गंगा की लहरों पर ट्रैफिक जाम लगा दिया। गंगा में किनारे खड़े अलकनंदा क्रूज का घेराव कर जबरदस्त प्रदर्शन किया। बता दें कि नाविक गंगा में वाटर टैक्सी चलाने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब गंगा में क्रूज चल रहा है तब तक हमारी नाव भी चलेगी वरना हम क्रूज भी नहीं चलने देंगे। पिछले कई दिनों से नाविक हड़ताल पर हैं और गंगा में नौका संचालन बंद है। मंगलवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने भी घंटों जल पुलिस थाने में नाविकों संग बैठक की पर कोई नतीजा नहीं निकला। उसी समय नाविकों ने क्रूज के घेराव का एलान किया था और शाम में क्रूज का घेराव किया।

नाविकों द्वारा क्रूज एक घेराव की सूचना पर लंका थाने से भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची पर तब तक नाविक क्रूज का घेराव कर चुके थे। चारों क्रूज इस घेराव में फंसे रहे और बाहर नहीं निकल पाए। शाम सात बजे नाविकों ने घेराव समाप्त किया।

अभी तो अंगड़ाई है आगे और लड़ाई

वाराणसी में वाटर टैक्सी को लेकर नाविकों का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। जिलाधिकारी से वार्ता विफल होने के बाद सोमवार को हड़ताल पर गए नाविकों ने शाम को बजड़ों और नौकाओं से रविदास घाट पर खड़े चार क्रूज को घेर लिया और लहरों पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी। इस दौरान नाविकों ने जोर-शोर से नारा लगाया कि अभी तो अंगड़ाई है आगे और लड़ाई। उन्होंने साफ ककहा कि गंगा में न नाव चलेगी, न क्रूज और न ही वाटर टैक्सी। नाविकों ने कहा कि वाटर टैक्सी को गंगा जी के पवित्र पानी में घुसने नहीं देंगे। घुस भी गई, तो फिर चलने नहीं देंगे। वाराणसी पुलिस और नाविकों की बातचीत में यह फैसला लिया गया कि नाविक समाज 11 सदस्यीय कमेटी बनाएगा। यह कमेटी अपना सुझाव देगी। तब तक वाटर टैक्सी नहीं चलेगी।

वाटर टैक्सी से धंधा हो जाएगा चौपट !

वाराणसी में श्रद्धालुओं और सैलानियों की सुविधा के लिए वाटर टैक्सी की लॉन्चिंग होने वाली है। इससे सैलानियों को अस्सी से नमो घाट तक आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। साथ में टाइम भी कम स्पेंड होगा। मगर, शासन के इस फैसले से नाविक समाज के लोगों में गुस्सा है। उनको आशंका है कि वाटर टैक्सी आने से उनका धंधा चौपट हो जाएगा। पब्लिक को ज्यादा सहूलियत मिलेगी, तो नाव पर कोई बैठेगा ही नहीं। उन्हें इससे बेरोजगारी का डर सता रहा है। क्रूज के चलने से पहले से ही वे लाेग बेहाल हैं।

जिला प्रशासन के साथ वार्ता रही विफल

माझी समाज के अध्यक्ष प्रमोद मांझी ने कहा जिला प्रशासन घुमावदार बातें कर रहा है। ऐसा भी नहीं कह रहे हैं कि वाटर टैक्सी आप ही ले लो। हम पेट के लिए जान भी दे सकते हैं, लेकिन अपने पेट पर किसी लात मारकर घुसने का मौका नहीं देंगे। जिला प्रशासन कहता है कि वाटर टैक्सी दान में आया है। प्रशासन हमको फांसी दे, गोली मार दे। लेकिन जब तक जिंदा रहूंगा, तब तक कोई ऐसी बात नहीं मानूंगा। अब इनको बात करना है तो फिर गंगा जी में आना होगा। मैं इनके किसी ऑफिस में नहीं जाऊंगा।

एक महीने में होगा समाधान
नाविकों को धरने को लेकर एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने कहा कि नाविकों की कुछ समस्याएं हैं, जिसे संज्ञान में लिया गया है। उनकी मांगों के आधार पर 11 लोगों की कमेटी बनाकर एक महीने के भीतर इसका समाधान कराया जाएगा। कमेटी में जिन 11 लोगों को शामिल किया जाएगा, वे उनके (नाविकों) ही लोग होंगे। इन ग्यारह लोगों की कमेटी से ही इस समस्या का समाधान होगा। हालांकि गंगा जी में बोट के संचालन को लेकर उन्होंने कहा कि यह कमेटी बनने के बाद ही तय हो पाएगा कि गंगा जी में सुविधाएं पुन: सुचारू रूप से शुरू हो पाएंगी।