
यूपी में पुलिस पर बड़ा दाग लगा है, यहां वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के PRO दीपक रानावत पर महिला से 17 लाख रुपए ठगी का आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि दीपक ने पुलिस भर्ती और हाईकोर्ट में नौकरी के नाम पर पैसे लिए। जब कहीं सफलता नहीं मिली तब दरोगा पैसे देने के नाम पर कई महीनों तक बहाने बनाता रहा और फिर पीड़िता की कॉल उठाना बंद कर दी।
जानकारी के मुताबिक मैनपुरी निवासी अनीता यादव ने मामले में वाराणसी पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। महिला ने बताया कि दरोगा ने पुलिस भर्ती परीक्षा-2024 और दिल्ली हाईकोर्ट में स्टेनो की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है। महिला ने पुलिस कमिश्नर को कुछ वीडियो कॉल भी दिखाईं जिसमें दीपक के होने का दावा किया है। पुलिस कमिश्नर ने महिला की शिकायत के बाद दीपक रानावत को पद से हटा दिया है और जांच शुरू करा दिया है।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने महिला की शिकायत सुनने के बाद उनकी एप्लिकेशन ले ली। उन्होंने बताया कि महिला ने PRO पर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए लेने का आरोप लगाया है। इसकी जांच IPS अफसर से करवाएंगे। इस पूरे मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। महिला ने संदीप को दीपक के कहने पर पैसे दिए तो उसकी तलाश भी कराई जाएगी। जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि कहीं किसी के कहने पर महिला गलत आरोप लगाने की कोशिश तो नहीं कर रही है। इन सभी बिंदुओं पर जांच होगी। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी
Updated on:
28 May 2025 06:33 pm
Published on:
28 May 2025 06:33 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
