5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, राम लला के दर्शन कर काशी पहुंचे, राजेंद्र प्रसाद घाट पर देखी मां गंगा की आरती

उप राष्ट्रपति वेकैया नायडू अयोध्या में राम लला का दर्शन-पूजन कर स्पेशल ट्रेन से शुक्रवार की शाम वाराणसी के बनारस स्टेशन पहुंचे। यहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने उनका स्वागत किया। उप राष्ट्रपति सपरिवार बनारस आए हैं।

2 min read
Google source verification
काशी के राजेंद्र प्रसाद घाट पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू

काशी के राजेंद्र प्रसाद घाट पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू

वाराणसी. उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू अयोध्या में राम लला के दर्शन-पूजन के बाद स्पेशल ट्रेन से वाराणसी के बनारस स्टेशन पहुंचे जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने उनका स्वागत किया। बनारस स्टेशन से कार से वो सीधे राजेंद्र प्रसाद घाट पहुंचे। घाट को पहले से ही उप राष्ट्रपति के स्वागत में फूल-मालाओं से सजा दिया गया था। उप राष्ट्रपति ठीक उसी स्थान पर बैठ कर गंगा आरती का लुत्फ उठाया जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठ कर गंगा आरती देखते हैं।

उपराष्ट्रपति, उनकी पत्नी और राज्यपाल ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर गंगा में दुग्धाभिषेक कर मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उपराष्ट्रपति एवं उनकी पत्नी एम उषा नायडु गंगा आरती का दीदार कर भाव विभोर हो रोमांचित एवं आह्लादित हुए। लगभग 55 मिनट की होने वाले इस गंगा आरती को पूरी श्रंद्धा एवं भक्तिभाव के साथ देखा। इस दौरान दशाश्वमेध सहित आसपास के गंगा घाटों पर सुरक्षा की मुकम्मल एवं चाक चौबंद इंतजाम रहा।

राजेंद्र प्रसाद घाट की खास मठिया पर सपत्नीक विराजे हैं उपराष्ट्रपति

राजेंद्र प्रसाद घाट के दक्षिणी छोर पर बनी मठिया पर ही उप राष्ट्रपति सपत्नीक बैठे हैं। वहीं से वो मां गंगा की विश्व प्रसिद्ध आरती का लुत्फ उठा रहे हैं। इस मौके पर काशी की जनता का विशाल समूह भी जमा है घाट पर।

गंगा आरती देखने के बाद बरेका गेस्ट हाउस जाएंगे उप राष्ट्रपति
गंगा आरती देखने के बाद उप राष्ट्रपति नायडू सीधे बरेका स्थित गेस्ट हाउस जाएंगे जहां वो रात्रि विश्राम करेंगे। इसके लिए बरेका गेस्ट हाउस को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

शनिवार को बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का करेंगे दर्शन-पूजन
उप राष्ट्रपति शनिवार को काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे और बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। उसके बाद काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबा में हाजिरी लगाएंगे।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति उपवन भी जाएंगे

उप राष्ट्रपति नायडू शनिवार को ही पड़ाव स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति उपवन भी जाएंगे। स्मृति स्थल पर माल्यार्पण और भ्रमण के पश्चात दोपहर लगभग 12.30 बरेका गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे। गेस्ट हाउस में आराम करने के बाद शाम साढ़े चार बजे के करीब लाल बहादुर शास्त्री बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और शमशाबाद हैदराबाद एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।